लेखपाल ने सोशल साइट पर पोस्ट की सीएम योगी की आपत्तिजनक फोटो, निलंबित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोंडा के करनैलगंज तहसील के विकेरवा गांव में तैनात एक लेखपाल को सोशल साइट व्हाट्सएप पर सीएम योगी आदित्यनाथ की आपत्तिजनक फोटो पोस्ट करना महंगा पड़ गया है।
इस पोस्ट का संज्ञान लेते हुए डीएम ने करनैलगंज तहसील के एसडीएम को लेखपाल को निलंबित करने के आदेश दिए हैं। डीएम के आदेश पर आरोपी लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है।
करनैलगंज तहसील के लेखपालों ने अपनी विभागीय सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए एक व्हाट़्सएप ग्रुप बना रखा है। इस ग्रुप पर राजस्वकर्मियों के अलावा एसडीएम करनैलगंज व जिलाधिकारी को भी शामिल किया गया है।
हलधरमऊ ब्लाक के विकेरवा गांव में तैनात लेखपाल फैयाज ने दो दिन पहले इस ग्रुप पर विकरवा गांव में तैनात लेखपाल फैयाज ने शनिवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की हरी टोपी पहने हुए एक तस्वीर पोस्ट करते हुए धार्मिक टिप्पणी लिख दी। वायरल होने के बाद रविवार को यह पोस्ट जिलाधिकारी जेबी सिंह ने भी देखी।
लेखपाल ने कहा, गलती से बच्चे ने डाल दी तस्वीर
पोस्ट को देखते ही डीएम ने इसका संज्ञान लिया और करनैलगंज के एसडीएम से फैयाज के बारे में जानकारी मांगी। एसडीएम ने फैयाज के लेखपाल होने की पुष्टि की तो डीएम ने उसके खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए।
एसडीएम ने बताया कि डीएम के आदेश पर लेखपाल फैयाज को निलंबित कर दिया गया है। वहीं इस संबंध में लेखपाल फैयाज का कहना है कि व्हाट्सएप ग्रुप पर यह पोस्ट उसके बेटे की गलती से चली गई थी। इस संबंध में उसने माफी भी मांगी है।