फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   handicap students will get special relaxation in exam

परीक्षा के दौरान दिव्यांग स्टूडेंट्स को मिलेगी ये बड़ी राहत

Sat, 01 Apr 2017 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ Updated Sat, 01 Apr 2017 01:54 PM IST
विज्ञापन
handicap students will get special relaxation in exam
डेमो - फोटो : demo pic
डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) प्रशासन मई सेमेस्टर की परीक्षाओं से निशक्त विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देगा। विश्वविद्यालय प्रशासन इन विद्यार्थियों को प्रति घंटे 20 मिनट यानी कुल एक घंटे प्रति पेपर अतिरिक्त देगा। इससे विद्यार्थियों को परीक्षा में काफी सहूलियत होगी। 
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार की ओर से निशक्त विद्यार्थियों को पढ़ाई और परीक्षा में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया है। इसी क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन यह कदम उठा रहा है।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक जेपी पांडेय ने बताया कि हम अंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी फॉर हैंडीकैप, कानपुर के सहयोग से निशक्त विद्यार्थियों को परीक्षा केंद्र पर बेहतर सुविधाएं देने का प्रयास करेंगे।हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन दृष्टिबाधित छात्रों को ब्रेल लिपि का पेपर अभी नहीं उपलब्ध करा पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

ब्रेल लिपि में पेपर और राइटर भी

handicap students will get special relaxation in exam
डेमो - फोटो : demo pic
परीक्षा नियंत्रक का कहना है कि बीटेक-एमटेक जैसे तकनीकी विषयों में ब्रेल लिपि का पेपर बनवाना आसान नहीं होगा। वहीं इस बार से ऑनलाइन पेपर भेजने की व्यवस्था शुरू हो रही है। ऐसे में अभी ब्रेल लिपि में पेपर देना संभव नहीं होगा।

वहीं एकेटीयू की तरह ही डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय भी निशक्त छात्रों को परीक्षा में एक घंटे अतिरिक्त देगा। साथ ही दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को ब्रेल लिपि का पेपर देगा।

आंशिक दृष्टिबाधित को बड़े फॉन्ट साइज वाला पेपर भी दिया जाएगा। कुलपति प्रो. निशीथ राय ने बताया कि विद्यार्थियों को जरूरत के अनुसार राइटर भी दिया जाएगा। राइटर खुद स्टूडेंट लाएगा। राइटर को 200 रुपये प्रति पेपर विश्वविद्यालय देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed