फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   flood hits Uttar Pradesh.

यूपी के कई हिस्सों में बाढ़ का कहर, हालात से निपटने के लिए सेना बुलाई

Thu, 25 Aug 2016 02:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 25 Aug 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
 flood hits Uttar Pradesh.
बाढ़ से घिरे क्षेत्र में सुरक्षित स्‍थान की तरफ जाते ग्रामीण - फोटो : amar ujala
प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में बाढ़ के कारण स्थिति गंभीर बनी हुई है। बुंदेलखंड में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सेना बुलाई गई है। कई जगहों पर जहां नदियों का जलस्तर बढ़ा हुआ है, वहीं इलाहाबाद में गंगा और यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।
विज्ञापन


बलिया में घाघरा नदी का पानी एनएच-31 पर पहुंच गया है। वाराणसी में गंगा-वरुणा के उफान ने कई इलाकों को चपेट में ले लिया। यहां गंगा खतरे के निशान से 41 सेंटीमीटर ऊपर हैं।
विज्ञापन


बलिया में बाढ़ से 50 हजार लोगों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया। कुछ स्थानों पर एनडीआरएफ की टीमें लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण हिस्सों में हालत खराब है। लोगों के लिए पेयजल और मवेशियों के लिए चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। चंदौली में 157 गांवों के एक लाख लोग बाढ़ की चपेट में हैं। कई स्थानों में लोगों ने घर की छतों के साथ ही स्कूलों में शरण ली हुई है।

तीन साल सूखा झेलने के बाद बुंदेलखंड में बाढ़ का कहर

 flood hits Uttar Pradesh.
नाव पर सवार होकर पलायन करते लोग (मिर्जापुर) - फोटो : amar ujala

लगातार तीन साल से सूखे से तबाह बुंदेलखंड में अब बाढ़ कहर बरपा रही है। क्षेत्र के सभी बांध लबालब हो गए हैं और इनका जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सैकड़ों गांवों में पानी घुस गया है। बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सेना बुलाई गई है।

इसके अलावा आगरा से पीएससी की एक कंपनी भी तैनात कर दी गई है। चित्रकूट, महोबा, जालौन में कई गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है।

जालौन के 350 गांवों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है। जौनपुर में चंदवक के 12 गांवों में पानी पहुंच गया है। इलाहाबाद में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल की टीमें लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटी हुई हैं।

गाजीपुर में गंगा के साथ गोमती, बेसो, भैंसहीं, मगई, उदंती नदियां भी उफान पर हैं। चुरहट के पास पुल पर पानी चढ़ जाने से रीवा-रांची राष्ट्रीय राजमार्ग के रास्ते सिंगरौली-सीधी का आवागमन ठप हो गया है।

एनएच 31 पर पहुंचा घाघरा का पानी, भारी वाहनों पर रोक

 flood hits Uttar Pradesh.
बाढ़ का एक दृश्य - फोटो : amar ujala

(बलिया)। बैरिया तहसील के चांद दियर ग्राम पंचायत के समीप एनएच 31 पर शनिवार को घाघरा का पानी बहने लगा। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई।

आननफानन में प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बलिया और बिहार दोनों तरफ से भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी। डीएम और एसपी ने भी स्थिति का जायजा लिया।

गंगा, वरुणा, असि किनारे 10 हजार से अधिक लोग बाढ़ से प्रभावित हैं। शनिवार को बैरिया तहसील के चांद दियर ग्राम पंचायत के यादव नगर के सामने एनएच 31 पर घाघरा का पानी प्रवेश कर गया। गाजीपुर में ताड़ीघाट रेलवे स्टेशन परिसर में बाढ़ का पानी घुसने से दुकानें बंद हो गईं।

उधर, रिहंद डैम का जलस्तर बढ़कर 872.4 फीट पहुंच गया। जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस ने कहा कि बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए राहत आयुक्त से राष्ट्रीय आपदा मोचन बल  (एनडीआरएफ) की मांग की गई है।

इलाहाबाद में गंगा, यमुना खतरे के निशान से ऊपर

 flood hits Uttar Pradesh.
बाढ़ में डूबा एक मंदिर - फोटो : amar ujala

इलाहाबाद में गंगा और यमुना खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक गंगा का वर्तमान जलस्तर 85.060 मीटर है जो खतरे के निशान (84.734 मीटर) से 32 सेंटीमीटर ऊपर है।

इसी तरह यमुना का वर्तमान जलस्तर 84.940 मीटर है जो खतरे के निशान (84.734 मीटर) से 20 सेंटीमीटर ऊपर है।

गंगा की तेज लहरों के कारण शुक्रवार देर रात सलोरी में तीन और गोविंदपुर में दो मकान गिर गए। यमुना से सटे स्थानीय मोहल्लों में पानी भीतर तक घरों में घुस गया है। एनडीआरएफ की दो टीमें लोगों को सुरक्षित ठिकानों तक पहुंचाने में जुटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed