फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Dimple and priyanka to address joint rally in Uttar Pradesh.

यूपी में दिखेगी 'वीमेन पॉवर', साथ रैली करेंगी डिंपल-प्रियंका

Sun, 29 Jan 2017 05:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 29 Jan 2017 05:54 AM IST
विज्ञापन
 Dimple and priyanka to address joint rally in Uttar Pradesh.
डिंपल यादव व प्रियंका वाड्रा - फोटो : amar ujala

महिलाओं और युवा वोटरों को सपा-कांग्रेस गठबंधन के पाले में खड़ा करने के लिए अब प्रियंका वाड्रा और डिंपल यादव को भी प्रचार के मोर्चे पर आगे करने का खाका तैयार किया गया है।

विज्ञापन


प्रियंका व डिंपल की दो साझा रैलियों पर तकरीबन सहमति भी बन गई है। एक रैली इलाहाबाद या वाराणसी तथा दूसरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित है। इसके अलावा गठबंधन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए प्रियंका व डिंपल का रोड शो कराने पर भी मंथन चल रहा है।
विज्ञापन


चुनावी गठबंधन के बाद सपा और कांग्रेस प्रदेश में सत्ता हासिल करने के लिए हर दांवपेंच आजमाने की तैयारी में हैं। राहुल और अखिलेश की सियासी जुगलबंदी को धार देने के लिए कांग्रेस की ओर से प्रियंका व सपा की ओर से मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिंपल यादव को भी प्रचार अभियान में उतारने की रणनीति तैयार की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिंपल के लिए अमेठी व रायबरेली से बाहर भी आ सकती हैं प्रियंका

 Dimple and priyanka to address joint rally in Uttar Pradesh.

कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि प्रियंका अमेठी और रायबरेली के बाहर बहुत ज्यादा सक्रिय रहने की इच्छुक नहीं हैं, लेकिन डिंपल के साथ कुछ जगहों पर मंच साझा कर सकती हैं।

दरअसल, प्रियंका यूपी विधानसभा चुनाव में पहली बार अमेठी और रायबरेली के बाहर अपना सियासी दांव आजमाएंगी।

प्रियंका को पूरी तरह यूपी में ही केंद्रित रखने के लिए पार्टी ने उन्हें अन्य चुनावी राज्यों में स्टार प्रचारक बनाने से परहेज किया है।

पार्टी के चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने इसकी पटकथा तैयार कर ली है। माहौल बनाने के लिए पूर्वांचल और पश्चिम में दोनों महिला नेताओं की एक-एक साझा रैली कराने के साथ कुछ जगहों पर रोड शो के लिए भी बातचीत चल रही है।

परंपरागत वोटरों को साधने के लिए अलग-अलग मुहिम

 Dimple and priyanka to address joint rally in Uttar Pradesh.

पक्ष में माहौल बनाने के लिए सपा-कांग्रेस साझा प्रचार अभियान चलाने के अलावा परंपरागत वोटरों को साधने के लिए अलग-अलग मुहिम भी चलाएंगे।

सूत्रों के मुताबिक प्रशांत किशोर चाहते हैं कि बिहार की तर्ज पर धुआंधार साझा रैलियां और रोड शो के बजाय यूपी में चार प्रमुख क्षेत्रों में एक-एक साझा रैली और रोड शो का आयोजन किया जाए।

इसके बाद दोनों दल अपने परंपरागत मतदाताओं को साधने के लिए अलग-अलग मुहिम चलाएं। इसी रणनीति के तहत राहुल-अखिलेश युवा मतदाताओं पर तो प्रियंका-डिंपल महिला मतदाताओं को साधने की मुहिम में जुटेंगी।

दोनों ही दलों के रणनीतिकारों ने साझा रैलियों से पहले और बाद की स्थिति की जानकारी हासिल करने की भी व्यवस्था की है। इनके बाद लोगों का मूड भांपते हुए भावी रणनीति तय करने पर भी सहमति बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed