फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   criminal cases on up cm adityanath

यूपी: डिप्टी सीएम पर सबसे ज्यादा केस तो सीएम भी दागी

Wed, 22 Mar 2017 01:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Wed, 22 Mar 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
criminal cases on up cm adityanath
केशव मौर्य, आदित्यनाथ, महेश शर्मा (लेफ्ट टू राइट)

यूपी के नए सीएम की टीम में 20 मंत्रियों के दामन दागदार हैं इसके साथ ही देखें कौन है सबसे अमीर और सबसे गरीब मंत्री।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश की नई सरकार में जहां 80 फीसद करोड़पति हैं तो वहीं, दागियों की संख्या भी कम नहीं है। एडीआर की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि योगी सरकार में 20 मंत्रियों के दामन पर दाग है। 

इसमें सबसे ऊपर हैं प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जिन पर हत्या, धोखाधड़ी और सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने समेत कुल 11 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

चुनाव सुधारों के लिए काम कर रही संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफार्म (एडीआर) की ओर से उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के आपराधिक, आर्थिक और शैक्षिक रिकॉर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य के बाद दूसरे नंबर पर इलाहाबाद से चुनाव जीते कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी हैं।
विज्ञापन


जिन पर धोखाधड़ी, आर्थिक अपराध व डकैती के सात मुकदमे दर्ज हैं। खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

नंद गोपाल गुप्ता नंदी हैं सबसे अमीर

criminal cases on up cm adityanath
मंत्री - फोटो : amar ujala
रिपोर्ट के मुताबिक योगी मंत्रिमंडल में कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी 57 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ सबसे अमीर हैं, जबकि कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह 22 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर और एक अन्य कैबिनेट मंत्री सतीश महाना 20 करोड़ की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 

देनदारियों के मामले में भी कैबिनेट मंत्री नंदी 26 करोड़ रुपये कर्ज के साथ पहले स्थान पर तो सिद्धार्थनाथ 9 करोड़ रुपये के कर्ज के साथ दूसरे स्थान पर हैं। तीसरे स्थान पर गाजियाबाद से राज्यमंत्री बनाए गए अतुल गर्ग हैं जिन पर 8 करोड़ रुपये की देनदारी है। कैबिनेट मंत्री जय प्रताप सिंह की संपत्ति 7 करोड़ 18 लाख 64 हजार रुपये है।

गिरीश यादव सबसे गरीब

criminal cases on up cm adityanath
ग‌िरीष यादव
योगी मंत्रिमंडल के सबसे गरीब लोगों में जौनपुर सदर से विधायक चुने गए राज्यमंत्री गिरीश यादव हैं जिनकी कुल संपत्ति 13 लाख रुपये हैं। 

दूसरे सबसे गरीब वाराणसी के शिवपुर से विधायक अनिल राजभर 35 लाख की संपत्ति और वाराणसी के ही राज्यमंत्री नीलकंठ तिवारी 38 लाख रुपये के साथ हैं। योगी मंत्रिमंडल के मंत्रियों की औसत संपत्ति 5.34 कराड़ रुपये बताई गई है। 

योगी मंत्रिमंडल में 84 फीसदी मंत्री स्नातक या इससे ऊपर की शिक्षा प्राप्त हैं जबकि 16 फीसदी की शिक्षा 10वीं पास से 12वीं पास की है। बात आयु वर्ग की करें तो मंत्रिमंडल में आधे से अधिक मंत्रियों की उम्र पचास के पार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed