फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   communal clash in bahraich between two groups against eve teasing

छात्राओं से छेड़छाड़ पर भिड़े दो समुदाय, धर्मस्थल पर फेंके पत्थर

Mon, 01 Aug 2016 12:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच
ब्यूरो/अमर उजाला, बहराइच Updated Mon, 01 Aug 2016 12:14 PM IST
विज्ञापन
communal clash in bahraich between two groups against eve teasing
झगड़े के बाद मौके पर पहुंची पुल‌िस - फोटो : amar ujala

बहराइच के मोहल्ला काजी कटरा की एक डांस कोचिंग में गई छात्राओं के साथ समुदाय विशेष के कुछ युवकों ने रविवार देर शाम छेड़छाड़ की व विरोध करने पर अपहरण की धमकी दी। 

विज्ञापन


छात्राओं ने परिवारीजनों को बताया तो देर रात दोनों समुदाय के लोग आमने-सामने आ गए। दोनों तरफ से मारपीट व पथराव में छह युवक घायल हुए हैं, इनमें दो को नाजुक हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक धर्मस्थल पर भी पत्थर फेंके गए। मौके पर छह थानों की पुलिस तैनात की गई है। 
विज्ञापन


दरगाह शरीफ थाना अंतर्गत मोहल्ला काजी कटरा में रविवार देर शाम तीन छात्राएं एक डांसिंग कोचिंग क्लास जा रही थीं। तभी एक समुदाय विशेष के आधा दर्जन युवकों ने छेड़छाड़ करते हुए उनके साथ अश्लीलता की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्राओं के विरोध करने पर अपहरण की धमकी भी दी। छात्राओं ने देर शाम घर लौटकर घटना की जानकारी परिवारीजनों को दी। परिवार के लोग रात 10:30 बजे करीब छेड़छाड़ करने वाले युवकों के परिवारीजनों से शिकायत करने पहुंचे तो कहासुनी के दौरान मारपीट शुरू हो गई। 

जमकर हुआ पथराव

communal clash in bahraich between two groups against eve teasing
घटनास्थल पर पड़े पत्थर - फोटो : amar ujala

दोनों समुदाय के सैकड़ों लोग जमा हो गए। इस दौरान पथराव से भदगड़ की स्थिति बन गई। आसपास की दुकानें बंद हो गई। कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक जेएन शुक्ला व दरगाह थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। लेकिन तभी समुदाय विशेष की ओर से एक धर्मस्थल पर पथराव कर दिया गया। 

जिससे लोगों का आक्रोश और भड़क उठा। पथराव में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। इनमें काजीपुरा निवासी चंदन (28) और गोकुल (26) का सिर फट गया है। हालात बिगड़ते देख कोतवाली देहात, रानीपुर, रिसिया, रामगांव थानों की पुलिस बुलाई गई है। 

चांदपुरा मार्ग पर यातायात रोक दिया गया है। नानपारा से आने वाले वाहनों को बाईपास से लखनऊ की ओर मोड़ा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सालिकराम वर्मा का कहना है कि छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के बाद दो समुदायों में संघर्ष हुआ है। हालात काबू में करने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed