फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Cm yogi will visit to Agra

सोम के बयान से योगी का किनारा, कहा- हमारे लोगों के खून पसीने से बना है ताजमहल

Tue, 17 Oct 2017 05:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 17 Oct 2017 05:16 PM IST
विज्ञापन
Cm yogi will visit to Agra
सीएम आद‌ित्यनाथ

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 26 अक्तूबर को आगरा जाएंगे। ताजमहल को लेकर चल रहे विवाद के बीच योगी का यह दौरा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन


इस मुद्दे पर बोलते हुए सीएम ने कहा कि यह मायने नहीं रखता कि ताजमहल को किसने और क्यों बनवाया। यह भारत के मजदूरों के खून और पसीने से बना है। इसलिए यह हमारे लिए बहुत खास है। पर्यटन की दृष्टि से यह हमारी प्राथमिकता में है और पर्यटकों को सुविधाएं एवं सुरक्षा मुहैया कराना सरकार की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


पढ़ें:- संगीत सोम के बयान से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम योगी फिलहाल गोरखपुर दौरे पर हैं। एक सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने यह बात कही।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की तरफ से विश्व पर्यटन दिवस पर जारी की गई बुकलेट 'उत्तर प्रदेश पर्यटन-अपार संभावनाएं' में ताजमहल को जगह नहीं दी गई है।

इसके बाद से विपक्ष लगातार इस मुद्दे पर सरकार को घेरता आ रहा है। मामले पर सफाई देते हुए उत्तर प्रदेश की पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी ने कहा था ‌कि राज्य सरकार ताज महल तथा उससे जुड़े पर्यटक स्थलों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। ताजमहल और आगरा का विकास भारत सरकार और प्रदेश सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। विश्व बैंक के सहयोग से संचालित प्रो-पुअर टूरिज्म योजना के तहत इसका विकास करेंगे।

संगीत सोम और आजम खां में छिड़ी जुबानी जंग

Cm yogi will visit to Agra
आजम खां और संगीत सोम
मामला शांत होने से पहले ही मेरठ के सरधना से बीजेपी विधायक संगीत सोम ने और तूल दे दिया। बाबर, अकबर और औरंगजेब को 'गद्दार' कहते हुए उन्होंने इनके नाम को इतिहास से हटाने का ऐलान कर दिया। साथ ही कहा कि इतिहास को तोड़-मरोड़ कर पेश करके इन्हें महापुरुष बताया गया। 

संगीत सोम के इस बयान के बाद भाजपा नेताओं ने इसे उनका व्यक्तिगत विचार बताते हुए किनारा कर लिया। 

संगीत सोम के इस बयान पर जवाब देते हुए समाजवादी पार्टी के नेता आजम खां ने मंगलवार को कटाक्ष करते हुए कहा कि ताजमहल के साथ-साथ राष्ट्रपति भवन को भी गिरा देना चाहिए, क्योंकि वह भी गुलामी की याद दिलाता है। मैं तो पहले ही इसके पक्ष में हूं। हम लोगों को गुलामी की सभी निशानियों को नष्ट कर देना चाहिए जो हमें याद दिलाती हैं कि उन्होंने हम पर राज किया था। मैंने पहले भी कहा है कि हमें संसद, कुतुब मिनार, राष्ट्रपति भवन, लाल किला और आगरा का यह ताज महल सब नष्ट कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed