फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   cm adityanath will distribute responsibilities to his ministers

योगी सरकार में आज मंत्रियों के विभाग का बंटवारा, इन्हें मिलेगी अहम जिम्मेदारी

Wed, 22 Mar 2017 12:40 PM IST
amarujala.com, presented by काजल शर्मा
amarujala.com, presented by काजल शर्मा Updated Wed, 22 Mar 2017 12:40 PM IST
विज्ञापन
cm adityanath will distribute responsibilities to his ministers
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी सरकार के मंत्रियों में विभागों का बंटवारा बुधवार को होगा। ड‌िप्टी सीएम केशव मौर्य ने भी आज शाम पांच बजे बैठक की जानकारी दी, माना जा रहा है इसी बैठक में व‌िभागों का बंटवारा हो जाएगा। विभाग आवंटन को लेकर मुख्यमंत्री ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से दिल्ली में चर्चा की थी। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री गृह सहित कुछ मंत्रालय अपने पास रख सकते हैं वहीं उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को ऊर्जा सहित अन्य महत्वपूर्ण विभाग और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा को वित्त, गन्ना, शहरी विकास विभाग दिया जा सकता है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने भाजपा के महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डॉ. दिनेश शर्मा के साथ मिलकर विभाग बंटवारे को लगभग अंतिम रूप दे दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह, श्रीकांत शर्मा, महेंद्र सिंह, सुरेश खन्ना, स्वामी प्रसाद मौर्य और रीता बहुगुणा जोशी को भी महत्वपूर्ण विभाग दिया जाना है। 

पार्टी सूत्रों के मुताबिक अमित शाह और मुख्यमंत्री के बीच किसानों के कर्ज माफी, कानून व्यवस्था में सुधार, कत्लखानों को बंद करने को लेकर भी बातचीत हुई है। 


शाह से रायशुमारी के बाद मुख्यमंत्री बुधवार को विभागों के आवंटन को अंतिम रूप देकर सूची राज्यपाल को भेज सकते हैं। उसके बाद राज्यपाल विभाग आवंटन का आदेश जारी करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed