{"_id":"59d87baf4f1c1b8d698b4828","slug":"chief-secretary-ordered-uppsc-to-complete-pcs-and-eo-interview-as-soon-as-possible","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीपीएससी को पीसीएस इंटरव्यू व ईओ भर्ती जल्द पूरी करने का फरमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीपीएससी को पीसीएस इंटरव्यू व ईओ भर्ती जल्द पूरी करने का फरमान
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sat, 07 Oct 2017 12:31 PM IST
विज्ञापन
यूपीपीसीएस
मुख्य सचिव राजीव कुमार ने राज्य लोक सेवा आयोग की भर्तियों की कार्यवाही पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को अहम बैठक की।
विज्ञापन
उन्होंने पीसीएस इंटरव्यू व ईओ भर्ती की कार्यवाही प्राथमिकता से पूरी करने को कहा। बैठक में आयोग के चेयरमैन अनिरुद्ध सिंह यादव व शासन के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
विज्ञापन
बैठक में आयोग की कार्यप्रणाली को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने पर चर्चा हुई। साथ ही शासन के प्राथमिकता वाले पदों पर भर्ती की कार्यवाही पूरी करने पर विचार-विमर्श हुआ।
विज्ञापन
मुख्य सचिव ने बताया कि पीसीएस की लिखित परीक्षा हो चुकी है। इंटरव्यू बाकी हैं। इसी तरह नगर निकायों में अधिशासी अधिकारियों (ईओ) के पद बड़ी संख्या में रिक्त हैं।
इससे कामकाज में मुश्किल आती है। ऐसे महत्वपूर्ण पदों पर भर्ती की कार्यवाही प्राथमिकता से पूरी करने को कहा गया है।
इसके अलावा विभागों से वर्षवार रिक्त पदों पर भर्ती के प्रस्ताव आयोग को भेजे जाते हैं। उनके चयन की कार्यवाही किस तरह समय से हो, इस पर भी विचार-विमर्श हुआ।
कुमार ने बताया कि सरकार खाली पदों पर पूरी पारदर्शिता के साथ तेजी से भर्ती का काम आगे बढ़ाना चाहती है।