{"_id":"588ae2414f1c1bbd7ecf6b2d","slug":"akhilesh-yadav-writes-letter-to-pm-modi","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिलेश ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- अभी न पेश करें बजट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिलेश ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी, कहा- अभी न पेश करें बजट
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 27 Jan 2017 11:40 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
- फोटो : amar ujala
यूपी के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चिट्ठी लिखकर बजट चुनाव बाद पेश करने की अपील की है।
विज्ञापन
अखिलेश ने पत्र में लिखा कि निर्वाचन आयोग ने भारत सरकार को निर्देश दिया है कि आने वाले बजट में आचार संहिता से प्रभावित 5 पांच राज्यों में किसी विशेष योजना की घोषणा न करें।
ऐसे में यूपी के लोगों को इस बजट में किसी बड़ी योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा। उन्होंने लिखा है कि देश की बड़ी जनसंख्या यूपी में निवास करती है इसलिए बजट आने से 20 करोड़ निवासियों के हितों पर प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
अखिलेश ने प्रधानमंत्री से गुजारिश की कि इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए चुनाव के बाद सामान्य/रेल बजट की घोषणा करें।