फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   akhilesh yadav called meeting, imp decision may be taken

बर्खास्त नेताओं की होगी वापसी, अखिलेश ने बुलाई विधायकों की बैठक

Mon, 02 Jan 2017 11:24 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Mon, 02 Jan 2017 11:24 AM IST
विज्ञापन
akhilesh yadav called meeting, imp decision may be taken
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
एक ओर मुलायम स‌िंह यादव द‌िल्ली के ल‌िए रवाना हो चुके हैं वहीं दूसरी ओर अख‌िलेश यादव ने अहम बैठक बुलाई। खबर है क‌ि एमएलसी उदयवीर स‌िंह सह‌ित सभी बर्खास्त नेताओं की आज वापसी हो सकती है। बता दें क‌ि सपा संग्राम की शुरुआत होने पर जब अखिलेश को अध्यक्ष पद से हटाया गया था विरोध में यूथ व‌िंग ने जमकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


इस प्रदर्शन में उन्होंने मुलायम और शिवपाल के खिलाफ नारेबाजी भी की थी। उस वक्त सपा के प्रदेश अध्यक्ष श‌िवपाल यादव ने युवाजन सभा, लोहियावाहिनी, मुलायम ब्रिगेड और छात्रसभा के अध्यक्षों सह‌ित सात युवा नेताओं को अनुशासनहीनता के आरोप में बर्खास्त कर दिया था।
विज्ञापन


न‌िकाले गए नेताओं में सुनील स‌िंह यादव (एमएलसी), आनंद भदौर‌िया (एमएलसी), मो एबाद (प्रदेश अध्यक्ष यूथ ‌ब्र‌िगेड), बृजेश यादव प्रदेश अध्यक्ष युवजन सभा, संजय लाठर (एमएलसी), गौरव दुबे राष्ट्रीय अध्यक्ष यूथ ब्र‌िगेड, द‌िग्व‌‌िजय स‌िंह देव प्रदेश अध्यक्ष छात्रसभा शाम‌िल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक जनवरी को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद अखिलेश यादव ने सोमवार की दोपहर 11 बजे विधायकों की बैठक बुलाई है। इधर मुलायम सिंह और शिवपाल सिंह बैठक के लिए ‌दिल्ली पहुंच रहे हैं। खबरें ये भी हैं कि पार्टी सिंबल के लिए वह सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed