{"_id":"59eebf8b4f1c1b6d548b8a8a","slug":"air-force-perform-operational-exercise-on-lucknow-agra-express-way","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे पर IAF का शक्ति प्रदर्शन, सुपर हरक्यूलिस लैंड, मिराज ने किया टचडाउन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे पर IAF का शक्ति प्रदर्शन, सुपर हरक्यूलिस लैंड, मिराज ने किया टचडाउन
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Tue, 24 Oct 2017 01:25 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वायुसेना आज आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर फाइटर जेट से शक्ति प्रदर्शन कर रही है।। इसकी शुरुआत मालवाहक विमान C-130J सुपर हरक्यूलिस की लैंडिंग से हुई। इसके बाद फाइटर जेट मिराज-2000 ने टचडाउन किया। वहीं सुपर हरक्यूलिस से उतरे गरुड़ कमांडो ने हवाई पट्टी को घेर लिया है।
विज्ञापन
इस शक्ति प्रदर्शन में जगुआर, सुखोई और मिराज कैटेगरी के फाइटर प्लेन शामिल हैं जो भारतीय वायुसेना की शान हैं। इनके अलावा एमआई-17 हेलिकॉप्टर, कैरियर एयरक्राफ्ट हरक्यूलिस-सी 17 भी उड़ान भरेंगे। देश में पहली बार किसी एक्सप्रेस-वे पर इतने बड़े लेवल पर एयरफोर्स के फाइटर जेट का लैंडिंग और टेक-ऑफ होगा।
विज्ञापन
पलक झपकते ही आसमान में ये सुपरसोनिक जेट दुश्मनों का सफाया कर छू मंतर हो जाते हैं। वायुसेना के ये विमान आज उन्नाव के पास बांगरमऊ में आगरा एक्सप्रेस-वे पर ऑपरेशनल एक्सरसाइज कर रहे हैं। इस दौरान ये सभी विमान एक्सप्रेस-वे की एयर स्ट्रिप पर लैंडिंग व टेक ऑफ कर वायुसेना की ताकत का एहसास कराएंगे।
विज्ञापन
वहीं मालवाहक विमान हरक्यूलिस सी-130 और गरुड़ कमांडो फोर्स के जवान भी अपनी क्षमताओं से दर्शकों को रूबरू कराएंगे। ऑपरेशनल एक्सरसाइज का संयोजन बीकेटी एयरफोर्स स्टेशन के ग्रुप कैप्टन जे. सुआरस करेंगे।
मध्य एयर कमान मुख्यालय के सीनियर एयर स्टाफ एयर मार्शल एएस बुटोला विमानों की लैंडिंग-टेकऑफ का अवलोकन करेंगे। इस अवसर पर यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी सहित तमाम अधिकारी भी उपस्थित हैं। एक्सरसाइज के लिए ग्वालियर, गोरखपुर, बरेली और हिंडन एयरबेस से 17 विमान एक्सप्रेस-वे पहुंचेंगे।