फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Lifestyle ›   Healthy Food ›   food to avoid if you suffer from migraines

अगर आपको भी है माइग्रेन की शिकायत तो आज ही छोड़ दें चाय

Sat, 04 Mar 2017 03:30 PM IST
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह
amarujala.com- Presented by: किरण सिंह Updated Sat, 04 Mar 2017 03:30 PM IST
विज्ञापन
food to avoid if you suffer from migraines
माइग्रेन
हर दूसरा व्यक्ति माइग्रेन की समस्या से जूझ रहा है। माइग्रेन की वजह से हमेशा ही सिर में तेज दर्द होता है, जिससे दिमाग पर भी असर पड़ता है और इससे बचने के लिए तमाम तरह की दवाईयां भी लेता है। अगर आप भी माइग्रेन से परेशान है तो दवाईयों पर नहीं, बल्कि अपने खाने पर ध्यान दें, क्योंकि कुछ ऐसे फूड हैं, जिनको आप रोज अपने डाइट में शामिल तो करते है, लेकिन वह माइग्रेन का कारण बन जाता है। इसीलिए जितना जल्दी हो, आपको इनसे दूरी बना लेना चाहिए। 
विज्ञापन

ये फूड बनते है माइग्रेन का कारण

food to avoid if you suffer from migraines
माइग्रेन

कॉफी,  चाय , कोला

अगर आप माइग्रेन से बचना चाहते हैं तो कॉफी,  चाय  और कोला का सेवन कम से कम कर दें, क्योंकि यह आपके तेज सिरदर्द का बहुत आम कारण हो सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार कै​फीन दिमाग में माइग्रेन के रिसेप्टरों से मिलता है और यह माइग्रेन का कारण भी बन सकती है। इसके लिए एक सीमा में कॉफी का सेवन करें।

चॉकलेट और रेड वाइन

 वैसे तो एल्कोहोल शरीर को नुकसान ही करता है, लेकिन रेड वाइन माइग्रेन के लिए ट्रिगर का काम करती है। चॉकलेट व रेड वाइन में अधिक म़़ात्रा में एमिनो एसिड होता है। ब्राजील में की गई रिसर्च के मुताबिक एल्कोहल माइग्रेन होने के खतरे को 30 फीसदी तक बढ़ा सकती है। विशेषज्ञ बताते हैं कि ऐसा उसमें पाए जाने वाले टैनिन और फ्लेविनॉयड्स के कारण होता है।  इससे डिहाईड्रेशन और सिरदर्द भी हो सकता है।

टेक अवे फूड

इन फूड में फ्लेवर को बढाने के लिए एमसजी बहुत अधिक होता हैं। जो लोगों में माइग्रेन के लिए ट्रिगर का काम करती है। 

केले और अन्य फल

ये सुनकर आपको थोड़ा अजीब लगे, लेकिन यह बात सच है कि केले में मौजूद टायरामाइन और हिस्टामाइन माइग्रेन को बढ़ावा देते हैं। केले ही नहीं कई और फल भी हैं जिनकी वजह से माइग्रेन हो सकता है।

प्रोसेस्ड मीट

बर्गर, हॉट डॉग या सॉसेज भले ही आपको स्वादिष्ट लगते हों, ऐसी सभी चीजें जिनमें प्रोसेस्ड मीट हो वो आपको माइग्रेन दे सकती हैं। इस मीट में सोडियम नाइट्रेट जैसे प्रिजर्वेटिव्स होते हैं, जो इसका कारण होते हैं।

लो कैलोरी फूड

लो कैलोरी फूड भी माइग्रेन को ट्रिगर  करने का काम करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed