आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बड़ी बात

Badi Baat
                
                                                         
                            ठोकर खाकर तो कई बार उठ सकते हैं।
                                                                 
                            
नज़रों से गिरकर संभलना बड़ी बात है।।

उड़कर तो परिन्दे भी छू लेते हैं बुलंदियां।
ज़मीं से आसमान चूमना बड़ी बात है।।

मुक़ाम टूटे मार्गों से भी हासिल होगा पर।
लीक से हटकर नई राह बनाना बड़ी बात है।।

इस दौर की स्वार्थी सफलता का त्याग कर।
अपनी हार से दुनिया को जीताना बड़ी बात है।।

हाल-ए-दिल अंदाज-ए-बयां सबको है मालूम।
अल्फ़ाज़ों को समेटकर ग़ज़ल कहना बड़ी बात है।।

रिक्वेस्ट, अनफ्रेंड, ब्लॉक ये सब तो फैशन है।
मुरझाए फूल किताबों में मिलना बड़ी बात है।।
9 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर