{"_id":"596717664f1c1bbb798b4a7a","slug":"du-admission-ncweb-decrease-4-in-third-cutoff","type":"story","status":"publish","title_hn":"DU Admission : NCWEB ने तीसरे कटऑफ में की 4% की कमी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
DU Admission : NCWEB ने तीसरे कटऑफ में की 4% की कमी
amarujala.com- presented by- पूर्णिमा आचार्य
Updated Thu, 13 Jul 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
DU (दिल्ली यूनिवर्सिटी) के नॉन कॉलिजिएट विमिन्स एजुकेशन बोर्ड (NCWEB) ने अपनी तीसरे कटऑफ में 4% तक की कमी की है। हालांकि मिरांडा कॉलेज में कटऑफ अभी भी काफी ऊपर है। 2 फीसदी तक की कमी के साथ बीए और बीकॉम जैसे स्ट्रीम को इसने 86% पर रखा है।
विज्ञापन
वहीं हंसराज कॉलेज ने दोनों कोर्स में 2 फीसदी तक की कमी कर बीए को 84% और बीकॉम को 86% पर रखा है। बाकी कॉलेजों में बीए में 68% से 75% के बीच और बीकॉम में 76% से लेकर 81% के बीच एडमिशन मिलेगा। तीसरी लिस्ट के आधार पर 13 से 15 जुलाई तक एडमिशन होंगे। नॉन कॉलिजिएट में पिछली दो कटऑफ में अब तक 2000 एडमिशन हो चुके हैं।
विज्ञापन