{"_id":"59eae1ae4f1c1bb6678b6af1","slug":"jharkhand-cm-raghubar-das-drive-a-scooter-without-helmet-opposition-targets-on-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: बिना हेलमेट स्कूटर चलाकर फंसे CM रघुवर दास, विपक्ष ने साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: बिना हेलमेट स्कूटर चलाकर फंसे CM रघुवर दास, विपक्ष ने साधा निशाना
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Sat, 21 Oct 2017 11:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानून बनाने वाले और उसकी रक्षा करने वाले ही अगर कानून की धज्जियां उड़ाने लगे तो जनता का क्या होगा। ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला झारखंड की राजधानी रांची में। यहां राज्य में मुख्यमंत्री रघुबर दास खुद ही कानून की धज्जी उड़ाने नजर आए।
विज्ञापन
दिवाली की रात रघुबर दास बिना हेलमेट के ही स्कूटर चलते नजर आए। न्यूज एजेंसी एएनआई ने इसका वीडिया पोस्ट किया। जिसमें लगभग आधे दर्जन गाड़ियों के काफिले में लगभग सभी सफेद कुर्ता पजामा पहने नजर आए। काफिले में किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
पढ़ें: 'पॉर्न' जैसी इस किताब को सरकार ने किया बैन, ये है वजह
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रघुबर दास बिना किसी सिक्योरिटी गार्ड के ही अपने समर्थकों के साथ रोड पर स्कूटर लेकर निकल गए। जिसके बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष किशोर शाहदेव ने कहा कि कुछ महीनों पहले मुख्यमंत्री के व्यवहार से लोगों को सीख लेने और हेलमेट पहनने को कहा गया था। किसी और को इस काम के लिए क्यों नहीं चुना गया? अब लोग क्या करेंगे जब सीएम ही बिना हेलमेट के स्कूटर चला रहे हैं। उनके साथ उनके सहयोगियों ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।
गौरतलब है कि इस साल अप्रैल में राज्य में लोगों को हेलमेट पहने के लिए जागरूक करने के लिए ऐड बनाया गया था। जिसमें मुख्यमंत्री रघुबर दास हेलमेट पहन कर बाइक चलते नजर आ रहे है।