फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   communal clash in Ranchi, police arrest 93 people

झारखंडः 4 दिन के भीतर दूसरी बार सांप्रदायिक तनाव, 93 गिरफ्तार

Tue, 06 Jun 2017 04:41 PM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट Updated Tue, 06 Jun 2017 04:41 PM IST
विज्ञापन
communal clash in Ranchi, police arrest 93 people

झारखंड के रांची में एक बार‌ फिर चार दिन के भीतर दूसरी बार दो समुदायों के बीच सांप्रदायिक बवाल हो गया है। खबरों के मुताबिक रांची कांके थानाक्षेत्र के सुकरहुटू गांव में सोमवार रात करीब 7.30 बजे मामूली विवाद के बाद  दो गुटों में हिंसक झड़प शुरू हो गयी।

विज्ञापन


करीब दो घंटे तक रुक-रुक कर दोनों  गुटों की तरफ से पत्थरबाजी होती रही। सूचना के बाद मौके पर पहुंची कांके पुलिस पर भी एक गुट के लोगों ने पथराव किया। घटना में कांके थाना प्रभारी के सिर में गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन


लोगों के हिंसक होने और मामला बढ़ता देख पुलिस ने रात के करीब 9.30 बजे लाठी चार्ज किया।इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के बाहर खड़ी प्रशासन की गाड़ियों पर पथराव शुरू कर दिया। डीसी, ग्रामीण एसपी और एसडीओ की गाड़ी के शीशे तोड़ डाले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पूरे बवाल में करीब दर्जन भर से अधिक लोगों के घायल होने की बात कही जा रही है। गांव में तनाव के माहौल को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव में फिलहाल धारा 144 लगा दी गई है। रांची एसएसपी क़ुलदीप  द्विवेदी ने बताया कि इस पूरे मामले में दोनों गुटों के करीब 93 लोगों को  गिरफ्तार किया गया है। 


 क्या है मामला और क्यों मचा बवाल
दरअसल कुछ दिन पहले सुकरहुटू गांव के साहु मुहल्ले की कुछ महिलाएं तालाब के किनारे शौच के लिए गई थी। बताया गया कि वहां एक स्‍थान पर कुछ युवक गांजा व सिगरेट  पी रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान युवकों ने गांव की महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कसी। इसकी सूचना मिलने पर  मुहल्ले के लड़कों  और आरोपी युवकों के बीच मारपीट शुरू हो गयी। इसके बाद बड़ी संख्या में एक गुट के लोग वहां पहुंच गये और मामला सांप्रदायिक तनाव में तब्दील हो गया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed