फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   15 new castes included in central OBC list

सरकार ने 15 और नई जातियों को ओबीसी सूची में किया शामिल

Thu, 08 Dec 2016 07:00 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Updated Thu, 08 Dec 2016 07:00 PM IST
विज्ञापन
15 new castes included in central OBC list
- फोटो : Getty images
सरकार ने अन्य पिछड़ी जातियों (ओबीसी) की सूची में 15 नयी जातियों को शामिल किया है। इस संबंध में गुरुवार को सूचनापत्र जारी की गयी। राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (एनसीबीसी) ने आठ राज्यों असम, बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, जम्मू कश्मीर और उत्तराखंड की कुल 28 जातियों को शामिल करने का सुझाव दिया था।
विज्ञापन


इन 28 सुझावों में से सरकार ने 15 को सूची में शामिल किया जिनमें बिहार के गधेरी/इतफरोश, झारखंड के झोरा और जम्मू कश्मीर के लबाना शामिल हैं। नौ नये बदलाव या तो समानार्थी हैं या पहले से शामिल जातियों की उपजातियां। शेष चार में संशोधन किया गया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने एनसीबीसी के प्रस्ताव को पिछले महीने स्वीकृति दी थी। केन्द्रीय सूची में इस परिवर्तन से इन जातियों के लोगों को सभी सरकारी नौकरियों तथा केन्द्रीय शिक्षण संस्थानों में आरक्षण का लाभ मिलेगा। ये लोग विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के तहत मिलने वाले लाभ तथा छात्रवृत्ति आदि के भी योग्य हो जाएंगे। इसके अलावा सरकार क्रीमी लेयर के प्रावधानों को भी आसान करने पर विचार कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed