फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   west pak refujees demanded for TO abolish of article 35A

वेस्ट पाकिस्तानी रिफ्यूजियों ने की मांग 'जम्मू-कश्मीर से हटाई जाए धारा 35ए'

Sat, 02 Sep 2017 11:30 PM IST
चन्द्रा पाण्डेय,अमर उजाला /जम्मू
चन्द्रा पाण्डेय,अमर उजाला /जम्मू Updated Sat, 02 Sep 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
west pak refujees demanded for TO abolish of article 35A
article 35a - फोटो : Demo photo

जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती कसबा खौड़ में शनिवार को वेस्ट पाकिस्तान रिफ्यूजी फ्रंट की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय प्रधान लब्बाराम गांधी ने की। इस अवसर पर अनुच्छेद 35ए पर बने गतिरोध पर विचार विमर्श किया गया। सरकार से रिफ्यूजियों की समस्याओं का जल्द समाधान करने की मांग की गई।

विज्ञापन


बैठक में अनुच्छेद 35ए को खत्म करने की मांग की गई। प्रांतीय प्रधान लब्बाराम गांधी ने कहा वर्तमान जम्मू कश्मीर में सोची समझी साजिश के तहत डोगरों को अनुच्छेद 35ए पर गुमराह किया जा रहा है, वहीं कश्मीर के अलगाववादी इसका समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन


उपप्रधान सुखदेव सिंह ने कहा कि आज सभी वर्ग के लोगों को एक संकल्प लेना होगा कि राज्य से अनुच्छेद 35ए को हटाया जाए। तभी जम्मू के लोगों को अपना हक मिलेगा। कुछ लोग जो कश्मीरी हुक्मरानों की चापलूसी करते हैं, वे ही इसका विरोध कर रहे हैं। अनुच्छेद 35ए पर कश्मीर घाटी में जो विवाद हो रहा है, वह मात्र दिखावा है। पिछले कई साल से रिफ्यूजियों की अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने डोगरों को प्रमाण पत्र बनाने के आदेश को रद्द किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed