{"_id":"595145fb4f1c1bb0768b46a3","slug":"three-lac-rupees-insurance-for-every-piligrim-in-amarnath-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमरनाथ यात्रा के दौरान हर श्रद्धालु के लिए होगा 3 लाख रुपए का बीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमरनाथ यात्रा के दौरान हर श्रद्धालु के लिए होगा 3 लाख रुपए का बीमा
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Mon, 26 Jun 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा 2017
- फोटो : FILE PHOTO
29 जून से शुरू हो रही श्री अमरनाथ यात्रा में हिस्सा लेने वाले श्रद्धालुओं के अलावा सभी सेवा मुहैया करवाने वाले लोगों का ग्रुप बीमा एक लाख से बढ़ाकर तीन लाख कर दिया गया है। राज्यपाल एवं श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड के चेयरमैन एनएन वोहरा ने सोमवार को बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी उमंग नरूला के साथ बालटाल यात्रा मार्ग से हवाई सर्वेक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने पवित्र गुफा, पंजतरणी, बालटाल तथा दोमेल यात्रा शिविरों तथा नीलग्राथ हैलीपैड का दौरा कर यात्रा की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान यात्रा को सुचारु चलाने के लिए यात्रा मार्ग पर सेवा मुहैया करवाने वालों से बातचीत के दौरान ग्रुप बीमा को बढ़ाकर तीन लाख किए जाने की घोषणा की।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अमरनाथ यात्रियों के अलावा सभी सेवा मुहैया करवाने वाले लोगों को ग्रुप बीमा में शामिल किया गया है। सेवा मुहैया करवाने वालों में पिट्ठू, पौनीवाला, पालकी वाला से लेकर यात्रा मार्ग की मरम्मत करने वाले और यात्रियों को विभिन्न सेवाएं मुहैया करवाने वालों को शामिल किया गया है। राज्यपाल ने पवित्र गुफा पर सेना, जम्मू कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, बीएसएफ, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ , माउंटेन रेस्क्यू टीम के अधिकारियों से अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा के लिए किए प्रबंधों की भी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन