पाक के साथ चीन की टेढ़ी नजर पर J&K में मंथन करेगा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की अखिल भारतीय प्रचारक बैठक में पाकिस्तान की नापाक हरकतों के अलावा चीन की टेढ़ी नजर पर भी मंथन होगा। इसके बाद इस संबंध में केंद्र सरकार को सुझाव भी दिए जा सकते हैं।
रियासत में पहली बार 18 से 20 जुलाई तक जम्मू में होने वाली अखिल भारतीय प्रचारक बैठक में हिस्सा लेने के लिए शुक्रवार को संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत समेत भैयाजी जोशी, सुरेश सोनी, डॉ. कृष्ण गोपाल, बगिया जम्मू पहुंच गए।
दत्तात्रेय होसबले पहले से ही जम्मू में हैं। अखिल भारतीय प्रचारक बैठक के लिए संघ का शीर्ष नेतृत्व भागवत की अगुवाई में एजेंडे को तैयार करने के कार्य में जुट गया है। संघ नेताओं के अनुसार जम्मू कश्मीर में इतने बड़े स्तर की बैठक का साफ उद्देश्य है कि कश्मीर पर संघ अपनी नीति से एक बार फिर देश व पूरे विश्व को अवगत करवाएगा।
पाकिस्तान के बाद अब चीन भी लगातार चुनौती बनता जा रहा है। कश्मीर में बढ़ी आतंकी गतिविधियों, खासतौर से हाल ही में श्री अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद उत्पन्न हुए हालात पर भी संघ बैठक के एजेंडे में प्रमुख जगह मिलेगी। शनिवार शाम तक भागवत अन्य शीर्ष नेताओं के साथ एजेंडा तैयार कर लेंगे।
इससे पूर्व राजधानी ट्रेन से वीरवार सुबह जम्मू पहुंचे भागवत सीधे रियासत में आरएसएस के नए मुख्यालय वेद मंदिर पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद संघ के प्रदेश में नए मुख्यालय का उन्होंने उद्घाटन किया।
इसके बाद अखिल भारतीय प्रचारक बैठक के एजेंडे को तैयार करने के लिए सरकार्यवाह (सचिव) भैयाजी जोशी और सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी, दत्तात्रेय होसबले और बगिया जी के साथ चर्चा का दौर शुरू हुआ।