फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   pakistan voilates ceasefire in jammu and kashmir

पाकिस्तान ने फिर तोड़ा सीजफायर, अखनूर सेक्टर में भारी गोलीबारी

Fri, 30 Sep 2016 11:09 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 30 Sep 2016 11:09 AM IST
विज्ञापन
pakistan voilates ceasefire in jammu and kashmir
Army - फोटो : PTI
पीओके में हुई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से बौखलाया हुआ पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है । पाकिस्तान की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन जारी है । बीती रात अखनूर सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से लगातार कई घंटों तक फायरिंग की गई है ।
विज्ञापन


सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन करते हुए करीब 4 घंटे तक फायरिंग की गई है । ये फायरिंग रात 12 बजे से लेकर सुबह 4 बजे तक हुई है।
विज्ञापन


सेना ने सीमा पर से एक संदिग्ध को गिरफ्तार भी किया है जिसके पास से मारे गए हिजबुल कमांडर बुरहान वानी की फोटो और कुछ कागज मिले हैं । हालांकि अब तक इसकी पहचान नहीं हो सकी है । सेना इसे हिरासत में लेकर गहन पूछताछ कर रही है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

गुरूवार को नौशेरा में भी हुई थी फायरिंग

pakistan voilates ceasefire in jammu and kashmir
border - फोटो : PTI
गौरतलब है कि वीरवार को भी पाकिस्तानी सेना ने भारतीय सीमा पर फायरिंग की थी । प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 4 बजे पाकिस्तानी सेना की ओर से नौशेरा सेक्टर में सीजफायर का उल्लंघन करते हुए फायरिंग की गई थी ।

इस दौरान पाकिस्तानी सेना के जवानों ने भारतीय सीमा पर मोर्टार भी दागे थे। जिसके बाद सीमा पर तैनात भारतीय सेना के जवानों ने इस फायरिंग का मुंहतोड़ जवाब दिया ।

जानकारी के मुताबिक नौशेरा में पाकिस्तानी सेना की ओर से सुबह 8.45 बजे तक रूक रूक कर फायरिंग की गई थी जिसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं आई है ।

बुधवार को पाक ने दागे थे मोर्टार

pakistan voilates ceasefire in jammu and kashmir
army - फोटो : File Photo
वहीं बुधवार को पूंछ में भी एलओसी के सब्जियां सेक्टर में भी पाकिस्तान ने शाम 5 बजकर 55 मिनट पर दो पोस्टों को निशाना बना कर गोलाबारी शुरू की थी।इस दौरान पाक रेंजरों की ओर से मोर्टार दागे गए थे साथ ही यूएमजी गन से फायरिंग की गई थी |

पाकिस्तान की ओर से हुए इस सीजफायर उल्लंघन में अभी तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed