फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA conducted raids in kashmir at zahoor watali places

टेरर फंड केस में गिलानी के करीबी जहूर वटाली के ठिकानों पर एनआईए ने की छापेमारी

Sun, 27 Aug 2017 12:18 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sun, 27 Aug 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
NIA conducted raids in kashmir at zahoor watali places
एनआईए

टेरर फंडिंग मामले में गिरफ्तार जहूर वटाली के बाबरशाह स्थित ट्राइसन फार्म्स एंड कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड पर शनिवार को एनआईए ने छापा मारा। इस दौरान वटाली की ओर से किए गए वित्तीय लेनदेन से जुड़े कागजात खंगाले गए। साथ ही दस्तावेज जब्त भी किए गए। फिलहाल वटाली पुलिस कस्टडी में है। 

विज्ञापन


एनआईए ने टेरर फंडिंग मामले में अलगाववादियों पर शिकंजा कस रखा है। गिलानी के दामाद अल्ताफ फंटूश सहित सात अलगाववादी नेता गिरफ्तार हैं। इसके साथ ही गिलानी के दोनों बेटों से एनआईए दो बार पूछताछ कर चुकी है।
विज्ञापन


वटाली को भी पिछले दिनों एनआईए ने गिरफ्तार किया था। एनआईए की ओर से अलगाववादियों की संपत्तियों का ब्योरा भी जुटाया गया है। इनमें कई बेनामी संपत्तियों का भी पता चला है। टेरर फंडिंग मामले में क्रास एलओसी ट्रेड से जुड़े कारोबारियों पर भी शिकंजा कसा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed