उत्तरी कश्मीर में 150 विदेशी आतंकी हुए है सक्रिय, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीआरपीएफ के डीआईजी ऑपरेशन (बारामुला) आरके यादव ने बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उत्तरी कश्मीर में 150 विदेशी आतंकी सक्रिय हैं। स्थानीय आतंकियों की संख्या न के बराबर है। उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के सुंबल में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए यादव ने बताया कि वर्तमान में उत्तरी कश्मीर में करीब 150 आतंकी मौजूद है।
इनमें से लगभग सभी विदेशी मूल के हैं। उत्तरी कश्मीर में स्थानीय आतंकियों की संख्या न के बराबर ही है। उन्होंने यह भी कहा कि सीआरपीएफ बाकी की सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर न सिर्फ आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन को अंजाम दे रही है बल्कि जनता को भी समझाया जा रहा है कि शांति में ही सब कुछ है। आतंकवाद में शामिल होने से कुछ नहीं होगा।
उन्होंने यह भी कहा कि उनके पास यह इनपुट्स थे कि 8 जुलाई को बुरहान वानी की बरसी से लेकर 13 जुलाई के दौरान हमले किए जा सकते हैं। इसके लिए सुरक्षाबल तैयार थे। हालांकि, इस बीच कोई हिंसक प्रदर्शन भी नहीं हुए क्योंकि जनता भी अब समझ चुकी है कि बड़े पैमाने पर हिंसा करना या प्रदर्शन करना किसी मसले का समाधान नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि हालातों में बदलाव आ चुका है। इसी के चलते सब कुछ सही से निपट गया।