फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   modi targets on pak in jammu kashmir rally

जम्मू-कश्मीर में मोदी ने पाक पर किया कटाक्ष, अलगाववादियों को दी नसीहत

Mon, 03 Apr 2017 12:17 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू Updated Mon, 03 Apr 2017 12:17 PM IST
विज्ञापन
modi targets on pak in jammu kashmir rally
रैली के दौरान पीएम मोदी व महबूबा मुफ्ती - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकेतों में पाकिस्तान की बिगड़ती हालत पर कटाक्ष किया और अलगाववादियों की पाक परस्त नीति पर भी प्रहार किया। एशिया की सबसे बड़े सड़क टनल का उद्घाटन करते हुए मोदी ने कहा कि वे जो सीमा पार बैठे हैं, खुद ही संभल नहीं पाते हैं।

विज्ञापन


पीएम ने पाक की लचर अर्थव्यवस्था और पीओके में गरीबी की ओर इशारा करते हुए जम्मू कश्मीर के विकास से पीओके की बर्बादी का सच उजागर होगा। उन्होंने कश्मीर के हिस्से पर पाकिस्तान के अवैध कब्जे पर भी सवाल उठाया। 
विज्ञापन


पीएम ने कश्मीर के भटके युवकों को शानदार विरासत और परंपरा की याद दिलाते हुए विकास की मुख्य धारा में शामिल होने का न्योता दिया। पत्थरबाजी के लिए उकसाने वाले अलगाववादियों और उपद्रवियों का नाम लिए बगैर मोदी ने भटके युवकों को कश्मीर के विकास की यात्रा में शामिल होने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के ही युवकों ने हिमालय की छाती चीर कर पत्थरों को काटकर विकास के लिए सुरंग तैयार किया है। यह सुरंग नहीं, बल्कि विकास की छलांग है। पत्थर बरसाने वाले युवक विकास के भाग्य रेखा की हकीकत को समझें। 

कश्मीर के विकास के लिए 9 और टनल

modi targets on pak in jammu kashmir rally
चिनैनी नाशरी टनल में पीएम मोदी - फोटो : PTI

प्रधानमंत्री ने कहा कि जम्मू कश्मीर के विकास के लिए और टनल बनाए जाएंगे। कश्मीर देखने का सपना देश के हर नागरिक का होता है। यहां टूरिस्टों के लिए सुविधाएं होंगी तो पर्यटन बढ़ेगा। यह तय करना होगा कि कश्मीर के भाग्य को किस दिशा में ले जाना है।

40 साल के खून के खेल से किसी का फायदा नहीं हुआ। निर्दोष लोगों की जानें गईं और कश्मीर की मां ने अपने लाल खोए। कश्मीर को लहूलुहान किया गया। 

मोदी ने कहा कि उन्होंने जो 80 हजार करोड़ का विशेष पैकेज जम्मू कश्मीर को दिया था, उस पर तेजी से काम हो रहा है। सालाना बजट के आधे से अधिक बजट का खर्च जमीन पर दिखने लगा है। हम विकास करके दिखाएंगे। 

ग्लोबल वार्मिंग के मुद्दे पर विकसित देशों को संदेश

modi targets on pak in jammu kashmir rally
चिनैनी नाशरी टनल में पीएम मोदी - फोटो : PTI
प्रधानमंत्री ने कहा कि चिनैनी नाशरी टनल का निर्माण उन लोगों के सामने उदाहरण है जो ग्लोबल वार्मिंग और पर्यावरण संरक्षण के लिए चिंता करते हैं। हिमालय की कोख में बना यह टनल पर्यावरण संरक्षण को पूरी दुनिया को संदेश है।

देश के किसी और कोने में ऐसा हुआ तो पर्यावरणविदों का ध्यान कम होता। हिमालय की छाती के अंदर बना टनल पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। गौरतलब है कि टनल बनाने में एक भी पेड़ नहीं काटा गया और टनल से कार्बन उत्सर्जन भी शून्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed