{"_id":"5985d54d4f1c1b24398b49c5","slug":"massive-searches-begin-in-many-areas-of-south-kashmir","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में सेना ने विशेष कमांडोज के साथ शुरू किया सर्च ऑपरेशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में सेना ने विशेष कमांडोज के साथ शुरू किया सर्च ऑपरेशन
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Sat, 05 Aug 2017 07:55 PM IST
विज्ञापन
INDIAN ARMY
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार शाम दक्षिण कश्मीर के कई इलाकों में सेना की विशेष कार्रवाई शुरू की गई है। जानकारी के अनुसार कश्मीर के सबसे संवेदनशील हिस्से दक्षिण कश्मीर में शनिवार शाम को सेना के ओर से कई इलाकों में गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
विज्ञापन
सेना की ओर से शोपियां, पुलवामा और अनंतनाग जिलों में आतंकियों की मौजूदगी के इंटेलिजेंस इनपुट के बाद कई इलाकों में तलाशी अभियान शुरू किए गए हैं। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई में सेना के साथ अन्य सुरक्षाबलों के जवान भी शामिल हैं।
विज्ञापन
सूचना के मुताबिक सर्च ऑपरेशन के क्रम में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स रेजीमेंट, जम्मू कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, पैरा स्पेशल फोर्सेज और सीआरपीएफ के जवानों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन