{"_id":"58f647674f1c1ba346471824","slug":"high-alert-in-jammu-kashmir-and-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सांबा में कार लूट के बाद हाई अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांबा में कार लूट के बाद हाई अलर्ट
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
Updated Thu, 20 Apr 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
नाके पर तैनात जवान
- फोटो : File Photo
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर विजयपुर के पास ठंडी खुई इलाके से टवेरा छीने जाने और एक सूमो में सेना की वर्दी में तीन संदिग्धों को देखे जाने के बाद पूरे हाईवे पर अलर्ट कर दिया गया है। सांबा, कठुआ और जम्मू जिले के साथ ही सीमावर्ती पंजाब जिले के पठानकोट में भी अलर्ट है। पंजाब पुलिस ने एयरफोर्स स्टेशन के साथ ही कई इलाकों में सर्च आपरेशन चलाया। पुलिस, सेना एवं सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।
जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर विजयपुर क्षेत्र में ठंडी खुई के पास दो लुटेरों ने टवेरा कार चालक को पीटा और उसकी गाड़ी लेकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता कार नंबर (जेके 02 वीएफ-3243) के चालक सईद और सह चालक परवेज अहमद निवासी कोकरनाग (अनंतनाग) ने पुलिस को बताया कि उनकी टैक्सी को सोमवार शाम को बुक कराया गया। कार श्रीनगर जाने के लिए बुक कराई गई थी।
उन्हें बताया गया कि एक सवारी विजयपुर से लेनी है। विजयपुर जाने के बाद जैसे ही वह ठंडी खुई पहुंचे तो आरोपी ने गाड़ी रोकने के लिए कहा। एक व्यक्ति को आगे बिठाया और कहा कि अन्य लोगों का कुछ इंतजार करना होगा। इस बीच, आरोपी कार से बाहर हो गए और आपस में बात करने लगे। कुछ देर बाद एक अन्य सवारी भी नजदीक आ गई।
विज्ञापन
सभी ने तेजधारदार हथियार दिखाए और मारपीट करके टवेरा कार को लेकर फरार हो गए। विजयपुर थाने में मामला दर्ज किया गया। थाना प्रभारी सूर्य पठानिया के अनुसार बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। सभी नाकों को अलर्ट कर दिया गया है। सांबा एसएसपी ने कठुआ और जम्मू एसएसपी से बात की है। गाड़ी नंबर भी फ्लैश कर दिया गया।

Trending Videos
punjab is on high alert
- फोटो : File Photo
पुलिस के अनुसार रास्ते में गाड़ी के गुजरने के दौरान सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को भी देखा जा रहा है। मंगलवार शाम को एक टाटा सूमो (जेके03-8606) में सेना की वर्दी में तीन लोगाें को देखा गया। सूमो वाहन सपवाल तक देखा गया था। उससे आगे वाहन का कोई पता नहीं चल सका है। ज्ञात हो कि सांबा पहले भी आतंकियों के निशाने पर रहा है।
पठानकोट के थाना डिवीजन नंबर 1 और 2 की पुलिस ने प्रभारियों की अगुवाई अपने-अपने थानों की हद में सर्च आपरेशन चलाया। थाना डिवीजन नंबर 1 की पुलिस ने डलहौजी रोड, मिशन रोड पर चेकिंग की। वहीं थाना डिवीजन नंबर 2 की पुलिस ने ढाकी, ढांगू समेत एयरफोर्स स्टेशन के बाहर भी सर्च आपरेशन चलाया।
थाना डिवीजन नं 2 के प्रभारी भारत भूषण ने बताया जेएंडके के सांबा में एक संदिग्ध टवेरा गाड़ी पकड़ी गई है। इसके बाद जिला पठानकोट में पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने अपने थाने के अधीन आते क्षेत्रों में सर्च किया गया है। फिलहाल कुछ भी संदिग्ध गतिविधि नहीं दिखी है।
उन्होंने बताया कि एयरफोर्स स्टेशन के बाहर भी गहनता से सर्च किया गया है। उल्लेखनीय है कि 2015 में हुए दीनानगर आतंकी हमले और वर्ष 2016 में हुए एयरफोर्स बेस पर आतंकी हमले के बाद से ही जिला पठानकोट संवेदनशील क्षेत्रों में गिना जाने लगा है।