{"_id":"591d2a734f1c1b2d0bf236e6","slug":"gst-council-meeting-in-skicc-srinagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: श्रीनगर में GST काउंसिल की अहम बैठक जारी, वित्तमंत्री अरूण जेटली भी मौजूद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: श्रीनगर में GST काउंसिल की अहम बैठक जारी, वित्तमंत्री अरूण जेटली भी मौजूद
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Thu, 18 May 2017 01:37 PM IST
विज्ञापन
अरुण जेटली
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक जारी है। श्रीनगर स्थित शेर-ए-कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर में आयोजित बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली, जम्मू कश्मीर की राज्य सरकार के वित्त मंत्री हसीब द्राबू समेत देश भर के सभी राज्यों के वित्त मंत्री और वित्त सचिव शिरकत करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में जारी हिंसा के मद्देनजर प्रतिनिधियों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा बलों के 1500 जवानों को तैनात किया गया है। सुरक्षा बल के जवान चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगे। रियासत सरकार ने बैठक में 69 केएएस अफसरों के अलावा 15 उप सचिवों और 40 अवर सचिवों की ड्यूटी लगाई है।
विज्ञापन
वित्त मंत्री अरुण जेटली समेत कई प्रतिनिधि श्रीनगर पहुंच चुके हैं। कुछ प्रतिनिधि वीरवार को जम्मू से श्रीनगर जाएंगे। वित्त मंत्री डा. द्राबू ने कहा कि इस बैठक की मेजबानी से कश्मीर देश की अर्थव्यवस्था में भारी बदलाव लाने वाली राष्ट्रीय नीति के निर्धारण का अहम हिस्सा बन जाएगा।
विज्ञापन