{"_id":"5a2156794f1c1ba7668b78f5","slug":"cisf-man-killed-his-wife-and-two-others-in-kistwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पड़ोसी के साथ पत्नी के अवैध संबधों को सुन CISF जवान हुआ बेकाबू, जानिए फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पड़ोसी के साथ पत्नी के अवैध संबधों को सुन CISF जवान हुआ बेकाबू, जानिए फिर क्या हुआ
टीम डिजिटल/अमर उजाला/जम्मू
Updated Fri, 01 Dec 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू संभाग के जिला किश्तवाड़ में सीआईएसएफ कांस्टेबल ने अपनी पत्नी समेत तीन लोगों की गोली मारी कर हत्या कर दी। वारदात एनएचपीसी डुलहस्ती पावर स्टेशन की शालीमार कालोनी की है। यहां बुधवार देर रात करीब 2 बजे एक सीआईएसएफ कांस्टेबल ने अपनी पत्नी और पड़ोस में रह रहे एक अन्य सीआईएसएफ कांस्टेबल और उसकी पत्नी की अपनी सर्विस राइफल से गोली मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर तीन हत्याओं के आरोपी कांस्टेबल इंगालापू सुरेंद्र निवासी गांव संगम दिंथालेबोरा पुलिस स्टेशन पालूंचा जिला खामम (तेलंगाना) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की मानें तो प्रारंभिक छानबीन में मामला विवाहेतर संबंधों का सामने आ रहा है।
विज्ञापन
वारदात की सूचना मिलते ही शालीमार में स्थित पुलिस चौकी की टीम और डीएसपी हेडक्वार्टर निहार रंजन, एसएसपी अबरार अहमद चौधरी घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस ने तीनों शव कब्जे में लिए और हत्यारे को भी गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी अबरार अहमद चौधरी का कहना है कि उन्हें देर रात करीब 2 बजे इस घटना की सूचना मिली।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि शालीमार में डुलहस्ती पावर स्टेशन के क्वार्टर नंबर एस-161 में आरोपी कांस्टेबल की पत्नी लावन्या का शव खून से लथपथ पड़ा मिला। इसके बाद दूसरे क्वार्टर एस-165 में और दो लोगों के शव खून से लथपथ मिले जो कि सीआईएसएफ के कांस्टेबल किकेन राजेश किरण और उसकी पत्नी शोभा राजेश किकेन निवासी चिनचोली पुलिस स्टेशन सिन्नर जिला नासिक (महाराष्ट्र) के थे।
शवों को बरामद कर पुलिस ने धारा 253/2017 अंडर सेक्शन 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस घटना की जांच कर रहे हैं। शवों का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम किया गया। एसएसपी अबरार चौधरी ने आशंका जताई कि मामला विवाहेतर संबंधों का है।
एसएसपी का कहना है कि आरोपी कांस्टेबल इंगालापू राजेश शालीमार में पेट्रोल पंप के पास रात को ड्यूटी कर रहा था कि उसने अचानक साथी से कहा कि मैं अपने क्वार्टर जाकर आता हूं। हो सकता है कि उसे अपनी पत्नी पर शक हुआ हो, जब वह घर पहुंचा वहां उसे कुछ गलत दिखा हो और उसने इस वारदात को अंजाम दे दिया। उन्होंने कहा कि इसके बारे में अधिक कुछ नहीं कहा जा सकता है। इसकी जांच पूरी होने पर ही कुछ कहा जा सकता है। शवों के पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सकों की एक टीम बनाई है।