फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Central Government says no talks will be done with separatists

केंद्र सरकार का एलान,'अलगाववादियों से किसी भी कीमत पर नहीं होगी बात'

Fri, 14 Jul 2017 11:54 AM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Fri, 14 Jul 2017 11:54 AM IST
विज्ञापन
Central Government says no talks will be done with separatists
गृहमंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : File Photo

घाटी में हिंसा तथा आतंकी हमलों के बीच केंद्र सरकार ने एलान किया है कि अलगाववादियों से किसी भी कीमत पर बात नहीं होगी। अलगाववादियों से तभी बात होगी, जब संविधान पर उनको भरोसा होगा।

विज्ञापन


अमरनाथ यात्रियों पर हमले के बाद प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय गृह मंत्री के निर्देश पर घाटी के दौरे पर आए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर ने केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को घाटी के हालात की रिपोर्ट सौंपी।
विज्ञापन


पीएमओ राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को रिपोर्ट सौंप दी है। डॉ. सिंह पीएम के निर्देश पर कश्मीर के दौरे पर आए थे। कश्मीर मुद्दे पर गृह राज्यमंत्री और गृहमंत्री की वीरवार को दिल्ली में हुई अहम बैठक में कई फैसले किए गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों के सफाए और उपद्रवियों से सख्ती के निर्देश

Central Government says no talks will be done with separatists
राजनाथ सिंह - फोटो : फाइल फोटो

आतंकियों के खिलाफ घेरकर मारने का अभियान जारी रहेगा। सुरक्षा बलों को आतंकियों के सफाए और उपद्रवियों के साथ सख्ती से निपटने के निर्देश दिए गए हैं। अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा की समीक्षा करते हुए कहा गया कि फिलहाल यात्रा की सुरक्षा के लिए पर्याप्त फोर्स की तैनाती की गई है।

मौजूदा फोर्स में ही बेहतर काम करने की जरूरत है। अगर आगे सुरक्षा बलों की जरूरत हुई और राज्य सरकार ने मांग की तो उसे पूरा किया जाएगा। बैठक में यह भी फैसला किया गया कि आतंकियों के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी।

इनके खिलाफ आपरेशन में और तेजी लाई जाएगी। सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग रातभर जारी रहेगी। सरकार केवल अमरनाथ यात्रा को ही नहीं बल्कि आम जनता को भी सुरक्षा मुहैया कराने पर जोर दे रही है।  

डॉ. जितेंद्र सिंह ने की थी सुरक्षा संबंधित बैठक

Central Government says no talks will be done with separatists
डॉ. जितेंद्र सिंह - फोटो : File Photo

सूत्रों ने बताया कि गृह राज्यमंत्री हंसराज अहीर गुरुवार को राजनाथ सिंह के आवास पर पहुंचे। उन्होंने कश्मीर से लौटने के बाद अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा हालात की पूरी रिपोर्ट गृहमंत्री राजनाथ सिंह को सौंपी।

ज्ञात हो कि दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग में सोमवार को अमरनाथ यात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। ये हमला सोमवार रात करीब 8:20 बजे हुआ था। हमले के बाद अहीर और पीएमओ में राज्यमंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने घाटी का दौरा कर सुरक्षा एजेंसियों के साथ सुरक्षा हालात की समीक्षा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed