{"_id":"57fc899d4f1c1b3e7128f46f","slug":"attck-in-shopian-district-of-south-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण कश्मीर के शोपियां में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दक्षिण कश्मीर के शोपियां में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 12 घायल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Wed, 12 Oct 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
आतंकी हमला
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिणी कश्मीर के शोपियां में मंगलवार को आतंकियों ने सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर ग्रेनेड हमला किया। इसमें 12 लोग घायल हो गए।
घायल होने वालों में चार महिलाओं सहित आठ नागरिक, सीआरपीएफ के तीन और राज्य पुलिस का एक जवान शामिल है।
घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया गया। पूरे क्षेत्र में सुरक्षा तगड़ी कर दी गई है। शोपियां शहर में सीआरपीएफ की पेट्रोलिंग पार्टी गश्त पर थी तभी सुबह लगभग 11.30 बजे आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला कर दिया। इसमें चार जवान घायल हो गए।

30 सितंबर को भी पेट्रोलिंग पार्टी पर हुआ था हमला
सर्च ऑपरेशन के दौरान सेना के जवान
- फोटो : File Photo
हमले में मौके से गुजर रहे आठ नागरिक भी घायल हुए हैं। इनमें चार महिलाएं हैं। हमले के बाद वहां भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई। मौके का फायदा उठाकर आतंकी भाग निकले। हमले में घायल हुए लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।
हमले की सूचना पाकर सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया। आतंकियों की धरपकड़ के लिए सर्च आपरेशन चलाया गया, लेकिन कोई हाथ नहीं लगा। दक्षिणी कश्मीर में सुरक्षा बलों पर हमले की कई घटनाएं हुई हैं। घाटी में आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद आतंकियों ने सुरक्षा बलों को टारगेट कर हमले किए हैं।