{"_id":"5942b5374f1c1b15498b456b","slug":"attack-on-troops-second-time-in-5-hrs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर में 5 घंटों में तीन आतंकी हमले, 2 जवान शहीद, 1 स्थानीय युवती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर में 5 घंटों में तीन आतंकी हमले, 2 जवान शहीद, 1 स्थानीय युवती घायल
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 15 Jun 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
आतंकी हमला
- फोटो : File Photo
कश्मीर घाटी में वीरवार को एक बार फिर सीरियल हमले हुए हैं। दो बार सुरक्षाबलों पर गोलीबारी के बाद तीसरा हमला कुलगाम में एक स्थानीय युवती पर हुआ है। इस हमले के विषय में अब तक मिली सूचना के अनुसार युवती के गंभीर रूप से घायल होने की खबर है। वहीं इससे पहले शाम करीब 5 बजे दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में आतंकियों द्वारा जम्मू-कश्मीर पुलिस के जवान की हत्या के बाद रात साढे नौ बजे के आसपास श्रीनगर मे दूसरा हमला किया गया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार श्रीनगर के हैदरपोरा चौक के पास अज्ञात आतंकियों द्वारा सुरक्षाबलों पर फायरिंग की गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकियों द्वारा की गई फायरिंग में दो जवान घायल हुए थे। इन जवानों को सेना के 92 बेस अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जिनमे सज्जाद नाम के एक जवान को अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। इसके अलावा एक अन्य जवान का इलाज जारी है जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
इससे पूर्व आतंकियों ने वीरवार शाम दक्षिणी कश्मीर के कुलगाम जिले में हमला कर एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी। इसके बाद आतंकी मौके से भाग निकले। सूचना पर पहुंचे सुरक्षा बलों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया।जानकारी के अनुसार कुलगाम जिले के बुगंग गांव में पुलिसकर्मी अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी दौरान आतंकियों ने वहां पहुंचकर पुलिस कर्मी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।
विज्ञापन
Trending Videos
हमले के बाद धमकी देते फरार हुए आतंकी
धमकी देते फरार हुए आतंकी
- फोटो : Demo Photo
गोलियां लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया। इसके बाद आतंकी धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल पुलिसकर्मी को तत्काल पास के अस्पताल में ले जाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिसकर्मी की शिनाख्त शब्बीर अहमद के रूप में हुई है।