{"_id":"593253464f1c1b2a54bdb73f","slug":"attack-on-army-convoy-in-jammu-and-kashmir","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर सेना के काफिले पर हमला, 2 जवान शहीद, 4 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे पर सेना के काफिले पर हमला, 2 जवान शहीद, 4 घायल
amarujala.com- Presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
Updated Sat, 03 Jun 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
सेना के काफिले पर हमला
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर में आतंकियों ने एक बार फिर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार आतंकियों द्वारा जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे पर स्थित काजीगुंड में सेना के काफिले पर हमला किया है।
विज्ञापन
#FLASH J&K: Army convoy attacked by terrorists in Anantnag's Qazigund. More details awaited. pic.twitter.com/R76jmH0vfh
— ANI (@ANI_news) June 3, 2017विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक सेना के काफिले पर अज्ञात आतंकियों द्वारा काजीगुंड के लोअर मुंडा इलाके में हमला किया गया है। शुरूआती रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों के इस हमले में सेना के दो जवानों के शहीद होने की खबर है जबकि 5-6 जवानों के घायल होने की सूचना है। हालांकि सेना की ओर से इस बारे में अभी कोई बयान नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक आतंकियों के हमले के बाद सेना के जवानों द्वारा जवाबी कार्रवाई की गई है। सूत्रों के अनुसार इन जवानों को श्रीनगर के 92 बेस अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया है। हालांकि सेना की ओर से अब तक इस बात की कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।
आतंकी हमले के बाद सर्च आपरेशन जारी
सेना का सर्च आपरेशन
- फोटो : File Photo
काजीगुंड में सेना के काफिले पर हमले की खबर के बाद ही सेना, अर्धसैनिक बलों और जम्मू कश्मीर पुलिस के तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।
जानकारी के मुताबिक सेना के घायल जवानों के रेस्क्यू आपरेशन का काम जारी है। वहीं इस पूरे इलाके में अलर्ट जारी करते हुए सेना के जवानों द्वारा गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
जानकारी के मुताबिक सेना के घायल जवानों के रेस्क्यू आपरेशन का काम जारी है। वहीं इस पूरे इलाके में अलर्ट जारी करते हुए सेना के जवानों द्वारा गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया है।
जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर वाहनों की आवाजाही रूकी
Jammu Srinagar Highway
- फोटो : file photo
जानकारी के अनुसार आतंकी हमले की खबर के बाद से ही जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर वाहनों की आवाजाही को रोका गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आतंकी हमले के बाद सुरक्षा के लिहाज से स्थानीय प्रशासन की ओर से इस बाबत आदेश जारी किए गए हैं।