{"_id":"5912b3b34f1c1b3b54853315","slug":"army-foils-infiltration-bid-along-line-of-control-in-rampur-sector","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बारामुला में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना की जवाबी कार्रवाई से डरकर भागे आतंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारामुला में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, सेना की जवाबी कार्रवाई से डरकर भागे आतंकी
amarujala.com- Presented by: आशुतोष तिवारी
Updated Wed, 10 May 2017 12:03 PM IST
विज्ञापन
घाटी में तैनात जवान
- फोटो : File Photo
एलओसी पर सतर्क सेना के जवानों ने बुधवार को रामपुर सेक्टर में आतंकियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इलाके में अभी भी बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन जारी है।
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बारामुला जिले में एलओसी के रामपुर सेक्टर में आतंकियों का एक समूह घुसपैठ कर रहा था। इसी दौरान सतर्क जवानों ने आतंकियों को ललकारा।
इस पर आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सेना ने पूरे इलाके को घेर कर आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया।

One terrorist was spotted and fired upon yesterday by security forces in Rampur sector(J&K), search is still on: Sources
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI_news) May 10, 2017
Trending Videos
कश्मीर घाटी में हाई अलर्ट
सेना के जवान
- फोटो : File Photo
भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई से डरकर आतंकी वापस पीओके लौट गए। इलाके में आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। सूत्रों के मुताबिक 5 से 7 आतंकियों का दल घुसपैठ की कोशिश में था।
गौरतलब है कि बारामुला के उड़ी इलाके में सेना का मुख्यालय है। बीते साल सितंबर में उड़ी मुख्यालय पर हुए फिदायीन हमले में 20 जवान शहीद हो गए थे। घुसपैठ की कोशिश के बाद कश्मीर घाटी में अलर्ट जारी कर दिया गया है।