फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   terrorist attacked on jawan who deployed outside mosque in J&K's srinagar

कश्मीर: कुलगाम में सेना ने मार गिराया लश्कर का एक और कमांडर

Fri, 16 Jun 2017 07:16 PM IST
amarujala.com- presented by: श्रेयांश त्रिपाठी
amarujala.com- presented by: श्रेयांश त्रिपाठी Updated Fri, 16 Jun 2017 07:16 PM IST
विज्ञापन
 terrorist attacked on jawan who deployed outside mosque in J&K's srinagar
आतंकी मुठभेड़ के दौरान सुरक्षाबल - फोटो : फाइल फोटो

कश्मीर घाटी के दक्षिण हिस्से के जिले कुलगाम में शुक्रवार को आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ के दौरान सेना के जवानों ने लश्कर कमांडर जुनैद मट्टू समेत दोनों आतंकी को मार गिराया है। जानकारी के अनुसार आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच ये मुठभेड़ कुलगाम के अरवानी गांव में हुई है। 

विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुलगाम जिले के अरवानी में सेना को आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस सूचना के बाद सेना, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों द्वारा इस इलाके में गहन तलाशी अभियान शुरू किया गया। मारे गए दूसरे आतंकी का नाम मुजमिल बताया जा रहा है।
विज्ञापन


अरवानी के ईदगाह मोहल्ले में शुरू हुए इस आपरेशन के दौरान ही एक घर में छिपे 3 लश्कर आतंकियों को घेरा गया है। सूत्रों के मुताबिक जिन आतंकियों की घेराबंदी की गई है उनमें लश्कर का कमांडर जुनैद मट्टू भी शामिल है। हालांकि सुरक्षा एजेंसियों की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुठभेड़ के दौरान इलाके में हिंसा

 terrorist attacked on jawan who deployed outside mosque in J&K's srinagar
कश्मीर में हिंसक प्रदर्शन - फोटो : फाइल फोटो

अरवानी में आतंकियों से मुठभेड़ के दौरान इलाके में भारी हिंसक प्रदर्शनों की खबरें हैं। जानकारी के मुताबिक आतंकियों को घेरे जाने के बाद से शुरू हुई मुठभेड़ के बाद इलाके में भीड़ द्वारा हिंसक प्रदर्शन किए गए हैं। 

अरवानी में भीड़ द्वारा सुरक्षाबलों पर पथराव किया गया है जिसके बाद बेकाबू भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे गए हैं। इस दौरान पूरे इलाके में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षाबलों की तैनातियां की गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed