{"_id":"571a7bd84f1c1bac278b45b1","slug":"granade-blast-on-armyman-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैनिक के हाथ में फटा ग्रेनेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैनिक के हाथ में फटा ग्रेनेड
ब्यूरो,अमर उजाला/राजोरी
Updated Sat, 23 Apr 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
सिलेंडर ब्लास्ट
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौशेरा में शुक्रवार को सेना के सिपाही के हाथ में ग्रेनेड फट गया, जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गया। ग्रेनेड के फटने की आवाज से क्षेत्र में अफरातफरी फैल गई। घायल को सैन्य अस्पताल राजोरी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार लाम बटालियन में कार्यरत सेना का सिपाही निकू कुमार शुक्रवार सुबह स्टोर से शिफ्ट कर रहा था, तभी उसके हाथ में ही ग्रेनेड फट गया। प्रारंभिक उपचार के बाद उसे लाम बटालियन लाया गया।
विज्ञापन
बाद में उसे सैन्य अस्पताल राजोरी शिफ्ट कर दिया गया। यहां पर उसकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हादसा कैसे हुआ, सेना इसकी जांच में जुट गई है।