फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   There is less city of rajasthan in list of cleanest city

स्वच्छ शहरों की सूची में राजस्थान के शहर ढूंढते रह जाओगे...

Thu, 04 May 2017 04:00 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 04 May 2017 04:00 PM IST
विज्ञापन
There is less city of rajasthan in list of cleanest city
Swachh bharat mission

स्वच्छ भारत अभियान कोई कार्यक्रम नहीं है यह अब मिशन है ऐसा ही कुछ देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कहते हैं। लेकिन भाजपा का शासन होते हुए भी राजस्थान उनकी नहीं मान रहा है। गुरुवार को केन्द्रीय शहरी विकास मंत्री वैंकया नायडू ने जब स्वच्छता सर्वेक्षण के बाद 434 शहरों की सूची जारी की, तो पता चला कि राजस्थान के शहरों का नंबर काफी पीछे है। राजधानी जयपुर का नम्बर भी 200 शहरों के बाद आता है।

विज्ञापन


गौरतलब है कि बुधवार को पतंजलि रिसर्च इंस्टीट्यूट के उद्घाटन के मौके पर भी मोदी ने इस अभियान का जिक्र किया था। लेकिन देश के कुछ राज्य ऐसे है जहां इस अभियान को लेकर कोई सक्रियता नहीं दिखाई दे रही है। इनमें एक है भाजपा शासित प्रदेश राजस्थान। एक ओर जहां भाजपा शासित मध्य प्रदेश के दो शहरों इंदौर व भोपाल पहले व दूसरे स्थान पर है। वहीं राजस्थान के शहर शुरूआती 100 में भी शामिल नहीं है। राजस्थान की राजधानी जयपुर का नंबर इस सूची में 215वां है।
विज्ञापन


पूरी सूची में राजस्थान के जिस शहर का नाम पहले आता है वह है बूंदी। जिसका नंबर 171वां है। जबकि सूची में 180वें नंबर पर सीकर, 186वें स्थान पर पाली, 209वें स्थान पर जोधपुर, 212वें नंबर पर भीलवाड़ा, 215वें नंबर पर जयपुर, 226वें स्थान पर अजमेर, 255वें नंबर पर गंगापुर शहर, 285वें स्थान पर ब्यावर, 292 नंबर पर झुंझुंनू, 300वें स्थान पर सुजानगढ़, 301वें नंबर पर चित्तौड़गढ़, 310वें स्थान पर उदयपुर, 319वें नंबर पर बीकानेर, 329वें स्थान पर टोंक व 341वें नंबर पर कोटा है। सर्वे में सामने आया है कि स्वच्छता के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed