फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   palace on wheels will not tour to chittaurgarh ahead of padmavati row

पद्मावती विरोध: पहली बार चित्तौड़गढ़ का फेरा नहीं लगाएगी Palace on Wheels

Fri, 17 Nov 2017 05:03 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 17 Nov 2017 05:03 PM IST
विज्ञापन
palace on wheels will not tour to chittaurgarh ahead of padmavati row
पैलेस आॅन व्हील्स
फिल्म पद्मावती को लेकर किए जा रहे विरोध-प्रदर्शन का असर अब दुनिया के कोने -कोने से राजस्थान घूमने आने वाले पर्यटकों पर भी पड़ रहा है। राजस्थान में पर्यटकों के लिए चलाई जाने वाली सुपर लक्जरी हैरिटेज ट्रेन 'पैलेस आॅन व्हील्स' का फेरा चित्तौड़गढ़ के लिए रद्द किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ये फैसला आईआरसीटीसी ने पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए और चित्तौड़गढ़ में फिल्म को बैन करने को लेकर हो रहे बवाल को ध्यान में रखते हुए लिया है। आज चित्तौड़गढ़ में दो दिवसीय बंद के आह्वान के बाद आईआरसीटीसी ने पर्यटकों को चित्तौड़ किले का भ्रमण कराए बगैर ही ट्रेन को सीधा उदयपुर रवाना कर दिया गया। 
विज्ञापन


आज चित्तौड़गढ़ किले के प्रवेश द्वार पाडनपोल पर राजपूत समाज द्वारा धरना जारी रहा जिसके कारण आज किले को पर्यटकों के लिए पूरी तरह से बंद रखा गया। 

 

1 दिसंबर से पहले तीन टूर करेगी पैलेस आॅन व्हील्स

palace on wheels will not tour to chittaurgarh ahead of padmavati row
चित्तौड़ किले के प्रवेश द्वार पर जारी धरना - फोटो : Amar Ujala
आपको बता दें कि आगामी 1 दिसंबर 'पद्मावती' की रिलीज डेट है और उससे पहले पैलेस आॅन व्हील्स को तीन टूर करने है। 15 नवंबर को पैलेस आॅन व्हील्स दिल्ली से रवाना हो चुकी है वहीं अब इस ट्रेन का अगला टूर 22 नवंबर और उसके बाद 29 नवंबर को होना है।  ऐसे में अब चित्तौड़गढ़ में किए जा रहे  विरोध प्रदर्शन के बीच पर्यटकों का चित्तौड़गढ़ का किला देख पाना खटाई में पड़ सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed