{"_id":"596307344f1c1b4c698b478c","slug":"newly-born-baby-found-in-dustbin","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला कांग्रेस अध्यक्ष को कचरे में मिली नवजात बच्ची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला कांग्रेस अध्यक्ष को कचरे में मिली नवजात बच्ची
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 10 Jul 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
नवजात बच्ची।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार व सामाजिक संगठनों के तमाम प्रयासों के बावजूद समाज की सोच में परिवर्तन नहीं आ सका है। बेटियों को तिरस्कार के भाव से देखने वाले समाज की सोच का नमूना आज फिर देखने को मिला।
विज्ञापन
मामला अजमेर का है, जहां एक नवजात बच्ची कचरे की ढेर में मिली है। जानकारी के अनुसार महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान गंज थाना क्षेत्र से निकल रही थी तब उन्हें कचरे के ढेर में यह बच्ची दिखी।
विज्ञापन
इसके बाद उन्होंने बच्ची को कचरे से उठा लिया व पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है व मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
अब पुलिस क्षेत्र के तमाम नर्सिंग होम की जांच कर रही है कि पिछले 48 घंटों के दौरान यहां कितने बच्चों का जन्म हुआ। वहीं क्षेत्र में नवजात के इस तरह कचरे में मिलने से सनसनी फैल गई है।