{"_id":"59a424df4f1c1bb0018b4581","slug":"full-schedule-of-pm-modi-visit-of-udaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पीएम इन उदयपुर: ये रहेगा कार्यक्रम,13 जिलों से होगा सीधा प्रसारण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम इन उदयपुर: ये रहेगा कार्यक्रम,13 जिलों से होगा सीधा प्रसारण
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 28 Aug 2017 07:45 PM IST
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 15 हजार करोड़ रुपए की विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास और उद्घाटन एक साथ एक ही मंच से करेंगे। यह कार्यक्रम झीलों की नगरी उदयपुर में होगा जिसके लिए पीएम मोदी मंगलवार को उदयपुर दौरे पर आ रहे हैं।
वे उदयपुर के चित्रकूट नगर स्थित खेलगांव में सभा को संबोधित करेंगे तथा करीब 15 हजार करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे प्रताप गौरव केन्द्र के अवलोकन के लिए भी जाएंगे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रधामंत्री मोदी मंगलवार सुबह 11:15 बजे दिल्ली से उड़ान भरेंगे और 12:25 बजे उदयपुर के डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहां से हैलीकाॅप्टर से वे सभा स्थल चित्रकूट नगर स्थित खेलगांव पर एक बजे पहुंचेंगे।
विज्ञापन
खेलगांव से दो बजे रवाना होकर वे हैलीकाॅप्टर से प्रताप गौरव केन्द्र के समीप बनाए गए हैलीपेड पर पहुंचेंगे और वहां से वे दोपहर 2:45 बजे प्रताप गौरव केन्द्र में प्रवेश करेंगे। 20 मिनट वहां अवलोकन के पश्चात् प्रधानमंत्री मोदी 3:05 बजे वहां से हैलीकाॅप्टर के जरिये डबोक स्थित महाराणा प्रताप हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और 3:45 बजे वे दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। शाम 5 बजे वे दिल्ली पहुंचेंगे।

इन जिलों से होगा सीधा प्रसारण
गृहमंत्री गुलाबचंद कटारिया के साथ कार्यक्रमस्थल का जायजा लेती सीएम राजे
- फोटो : amar ujala
पीएम मोदी की उदयपुर यात्रा के दौरान उनके कार्यक्रमों का वेबकास्टिंग के जरिए उदयपुर सहित 13 जिलों में सीधा प्रसारण होगा, जिसे बड़ी संख्या में लोग डिजिटल स्क्रीन पर देख सकेंगे। सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा किए जा रहे इस सीधे प्रसारण को सफलता पूर्वक संचालित करने के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से 13 जिलों में अधीक्षण अभियंताओं को प्रभारी नियुक्त किया गया है।
प्रधानमंत्री इस यात्रा के दौरान उदयपुर के खेल ग्राम में कुल 15 हजार एक सौ करोड़ रुपये लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण सभा स्थल से ही करेंगे। उनका प्रताप स्मारक का अवलोकन करने का कार्यक्रम भी निर्धारित है। राज्य सरकार की अभिनव पहल के तहत प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों का 13 जिलों यथा- कोटा, बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर, अलवर, जालोर, अजमेर, सीकर, चूरू, झालावाड़, बीकानेर और उदयपुर जिलों में सीधा प्रसारण किया जाएगा।

अपने जिलों में यहां देख सकेंगे पीएम का कार्यक्रम
खेलगांव,उदयपुर
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम वेबकास्टिंग के जरिए कोटा में हैंगिंग ब्रिज,, बाड़मेर में टाउन हॉल सभागार, जैसलमेर जिले में आरटीडीसी होटल, पोकरण-जंक्शन पॉइन्ट एनएच-15 तथा एनएच-114 टर्मिनेशन पॉइन्ट पर कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
जोधपुर में यह सीधा प्रसारण उम्मेद स्टेडियम, नागौर में नगर पालिका डेगाना के सामने, अलवर जिले में नारायणी देवी कॉलेज, बहरोड़ सिटी, जालौर में विक्रम मंच नगर परिषद परिसर पर सीधा प्रसारण होगा, अजमेर में विभिन्न स्थानों पर वीडियो वॉल्स (डिजिटल स्क्रीन) स्थापित किए गए हैं। जिनमें अजमेर में प्रमुखतः सूचना केन्द्र सभागार पर प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।
इसी प्रकार सीकर में मुख्य बस स्टेण्ड गनेरी, चूरू में इंद्रमणि पार्क, झालावाड़ में मिनी सचिवालय सभागार, बीकानेर जिले में नोखा के बाबा छोटूनाथ सत्संग भवन तथा उदयपुर के खेल गांव चित्रकूट से सीधा प्रसारण किया जाएगा।