{"_id":"594642b44f1c1b906e8b496e","slug":"closing-ceremony-of-shooting-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटर्स ने 70 पदकों पर लगाया 'निशाना'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शूटर्स ने 70 पदकों पर लगाया 'निशाना'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 18 Jun 2017 03:23 PM IST
विज्ञापन
शूटिंग प्रतियोगिता
- फोटो : अमर उजाला
जयपुर के वैशाली नगर की इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी स्थित स्पोर्ट्स इन शूटिंग रेंज में आयोजित अमरीश ओपन चैम्पियनशिप का समापन हुआ। तीन दिवसीय इस चैम्पियनशिप में राजस्थान, उत्तर प्रदेश व हरियाणा के 200 से अधिक शूटर्स ने पिस्टल रायफल की विभिन्न आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर 70 मैडल पर निशना लगाया।
संयोजक तथा नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आर्थोराइज्ड कोच अमरीश सिंह ने बताया इस चैम्पियनशिप में रायफल गर्ल्स यूथ वर्ग में निशा कंवर ने 380 अंकों के साथ प्रथम, पिस्टल गर्ल्स यूथ वर्ग में चितस्वरूप ने 347 अंकों के साथ प्रथम, रायफल गर्ल्स यूथ ISSF वर्ग में रिया भण्डारी ने 386 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार पुरुष वर्ग में रायफल बॉयज यूथ ISSF वर्ग में दिव्यांश सिंह ने 583 अंकों के साथ प्रथम, पिस्टल बॉयज ISSF वर्ग में राहुल सिंह ने 586 अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।
12 वर्ष से कम आयु वर्ग की प्रतियोगिताओं में जय भाटिया, विकास, गौरव ने बॉयज वर्ग मे तथा मिहिका, प्रज्ञा राठौड ने गर्ल्स वर्ग में पदक प्राप्त किए एवं दीपचंद ठाकुर ने वैटर्नस वर्ग में पदक प्राप्त किया।