फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Crime ›   Schoolgirl ran away with her 51-year-old science teacher in Tennessee

51 साल के साइंस टीचर के साथ भागी 15 साल की छात्रा, ऐसा हुआ अंजाम

Fri, 29 Sep 2017 05:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: आनंद
amarujala.com- Presented by: आनंद Updated Fri, 29 Sep 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
Schoolgirl ran away with her 51-year-old science teacher in  Tennessee
51 साल के अधेड़ टीचर के साथ एक 15 साल की नबालिग छात्रा के भाग कर शादी करने मामला सामने आया है। अधेड़ छात्रा के स्कूल में साइंस टीचर था। घटना अमेरिका के टेनेसी शहर की है। यहां 51 साल के टॉम कमिंस ने अपनी क्लास की 15 साल की छात्रा के साथ भागकर शादी कर ली। कमिंस अपनी 31 साल की पत्नी को तलाक दे चुका है। 
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार द सन की खबर के अनुसार कमिंस छात्रा के साथ शादी करके कैलिफोर्निया में रहने लगा। छात्रा के भाग जाने के बाद उसके परिजानों ने उसके लापता होने की खबर पुलिस को दी। पुलिस ने पांच हफ्ते की छानबीन के बाद कमिंस और छात्रा को कैलिफोर्निया के एक गेस्ट हाउस से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है पुलिस को कमिंस की कार के जरिए उन दोनों की लोकेशन मिली। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार जब दोनों को जब गिरफ्तार किया गया तो, कमिंस खुश था। उसने कहा, 'मुझे खुशी है कि ये सब खत्म हो गया।' वहीं पुलिस के मुताबिक छात्रा भी खुश नजर आ रही थी। छात्रा ने कहा, 'मुझे इस बात का जरा भी मलाल नहीं मैंने गलती की है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रा ने इंस्टाग्राम पर बताई टीचर से शादी की बात

Schoolgirl ran away with her 51-year-old science teacher in  Tennessee
छात्रा ने टीचर के साथ भाग कर शादी करने की जानकारी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दी। फिलहाल पुलिस ने आरोपी टीचर को गिरफ्तार कर लिया है और छात्रा को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया। 

वहीं, परिजनों का आरोप है कि टीचर ने उनकी लड़की को बहला फुसला कर उसका यौन शोषण किया है। हालांकि बताया जा रहा है कि टीचर और छात्रा का काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी बात का खुलासा होने पर कमिंस को उसकी पत्नी ने तलाक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed