फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   yogi adityanath 8 burning statements

योगी आदित्यनाथ के 9 विवादित बयान, जिनपर मचा बवाल

Wed, 28 Jun 2017 01:01 PM IST
amarujala.com- presented by: मोहित
amarujala.com- presented by: मोहित Updated Wed, 28 Jun 2017 01:01 PM IST
विज्ञापन
yogi adityanath 8 burning statements
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)

योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री होंगे। लखनऊ स्थित लोकभवन में भाजपा विधायक दल की बैठक हो चुकी है। इस बैठक में यूपी के नए मुख्यमंत्री पर फैसला हो चुका है। सीएम के ल‌िए योगी आद‌ित्यनाथ के नाम पर सहमत‌ि बनी है। 

विज्ञापन


मूल रुप से उत्तराखंड के रहने वाले आदित्यनाथ का असली नाम अजय सिंह है। वह हिंदू युवा वाहनी के संस्थापक भी है। आदित्यनाथ पहली बार 26 साल की उम्र में सांसद बने थे। आदित्यनाथ एक कट्टर छवि वाले हिंदू नेता के रुप में जाने जाते हैं। अक्सर अपने भड़कीले बयानों से चर्चा में रहने वाले आदित्यनाथ के कई ऐसे बयान हैं जिसका विपक्ष ने जमकर विरोध किया।
विज्ञापन


लव जेहाद : साल 2014 में योगी आदित्यनाथ के एक वीडियो ने सोशल मीडिया पर खलबली मची दी थी। वायरल हुए इस वीडियो में योगी ने कहा था कि 'अगर वे एक हिंदू लड़की का धर्म परिवर्तन करेंगे तो हम उनकी 100 मुस्लिम लड़कियों का धर्म परिवर्तन करेंगे।' 2014 लोकसभा चुनावों के बाद उन्होंने इस मुद्दे को जमकर उछाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैर हिंदूओं की भारत में एंट्री बैन: योगी ने कहा था कि मक्का में गैर मुसलमानों की एंट्री प्रतिबंधित है, वेटिकन सिटी में गैर- ईसाइयों के घुसने पर रोक है। ऐसे में भारत में भी गैर हिंदूओं के प्रवेश को भी रोका जाना चाहिए।

योग पर बयान: योग के उपर भी विवादित बयान देते हुए पर भी बयान दिया है। जो लोग योग का विरोध कर रहे हैं उन्‍हें भारत छोड़ देना चाहिए। और जो सूर्य नमस्कार को नहीं मानते उन्हें समुंद्र में डूब जाना चाहिए। 

शाहरुख और हाफिज एक से: असहिष्णुता पर शाहरुख के बयान पर आदित्यनाथ ने कहा था कि शाहरुख और हाफिज सईद के जुबान में कोई फर्क नहीं है। साथ ही योगी ने कहा था कि देश के वातावरण को खराब करने के लिए चाल चली जा रही है। जिसमें अब शाहरुख खान भी शामिल हो गए हैं।

 

भारत की रक्षा के लिए धर्मयुद्ध की जरूरत

yogi adityanath 8 burning statements
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
दादरी हत्याकांड: आदित्यनाथ ने कहा था कि यूपी कैबिनेट मंत्री(आजम खान) द्वारा यूएन भेजने वाली बात उन्होंने मंत्री को बर्खास्त करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि अखलाख के पाकिस्तान के बाद ही उसमें बदलाव आया था। सरकार ने कभी यह नहीं जानना चाहा कि वह आखिरकार पाकिस्तान क्यों गया था। अखलाख को भीड़ ने उसके घर में घुसकर मारा डाला था।

देश की सुरक्षा के लिए सेक्युलरिज्म खतरा: 26 जुलाई 2012 को बस्ती में एक रैली के दौरान सांसद योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि सेक्युलरिज्म देश की सुरक्षा के लिए सवाल बनता जा रहा है। इससे राष्ट्र की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। देश में 230 जिले नक्सलवाद और माओवाद की चपेट में हैं।

मुसलमानों की जन्म दर पर योगी का प्रहार: बात अगस्त 2015 की है, जब योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि मुसलमान ज्यादा बच्चे पैदा करते हैं, जिस कारण भारत में जनसंख्या का संतुलन बिगड़ सकता है। 

भारत की रक्षा के लिए धर्मयुद्ध की जरूरत: आदित्यनाथ ने कहा था कि गो माता, भारत माता की रक्षा के लिए धर्मयुद्ध की जरूरत आ गई हैं। धर्मयुद्ध के लिए सेना की जरूरत पड़ती है, हियुवा का हर एक कार्यकर्ता उस धर्मयुद्ध का सेनानी होगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed