फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Yoga televangelist Baba Ramdev to launch jeans

अब जींस लॉन्च करेंगे रामदेव, बांग्लादेश-यूरोप-अमेरिका के बाजार में करेंगे एंट्री

Sat, 10 Sep 2016 11:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 10 Sep 2016 11:51 AM IST
विज्ञापन
Yoga televangelist Baba Ramdev to launch jeans
रामदेव
योग गुरु रामदेव अब फैशन इंडस्ट्री में भी एंट्री कर रहे हैं। उनका ब्रांड 'स्वदेशी' जल्द ही मार्केट में फैशन से जुड़ी चीजों को लॉन्च कर रहा है। इसमें जींस और ऑफिशियल ड्रेस दोनों शामिल हैं।
विज्ञापन


बढ़ी हुई दाढ़ी और गेरुआ कपड़े में 'पतंजली' के ब्रांड अंबेस्डर रामदेव के ब्रांड की होर्डिंग देश के बाहर भी लग रहे हैं। वह बांग्लादेश और अफ्रीका में अपने प्रोडक्ट लॉन्च कर उन्‍हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थापित करना चाहते हैं। इसके बाद वह अपनी पहुंच यूरोप और अमेरिका तक बनाना चाहते हैं।
विज्ञापन


''द टेलिग्राफ'' के मुताबिक, रामदेव ने कहा कि कुछ फॉलोअर्स ने उनसे पूछा कि वह पतंजली योग के कपड़े क्यों नहीं ला रहे हैं? इसके बाद उन्हें फैशन ब्रांड का आइडिया आया। उन्होंने कहा कि यदि हम मल्टीनेशनल कंपनियों द्वारा प्रमोट की जा रही चीजों से अर्थव्यवस्था की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष कर रहे हैं तो उनसे हर स्तर पर मुकाबला करना होगा। इसके साथ फैशन बाजार में भी उतरना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पुरुष और महिला दोनों के लिए जींस बनवाएंगे

Yoga televangelist Baba Ramdev to launch jeans
रामदेव
रामदेव ने कहा कि वह पुरुष और महिला दोनों के लिए जींस बनवाएंगे। इसमें परंपरागत कपड़ों के साथ-साथ मॉडर्न कपड़े भी रहेंगे। उन्होंने कहा कि वह एक बाबा हैं इसका मतलब यह नहीं कि आधुनिकता और आध्यात्मिकता का साथ लेकर नहीं चल सकते।

योग गुरु ने कहा कि उनकी फैक्ट्रियों की श्रृंखला दवाइयां,  प्रसाधन सामग्री और खाने के प्रोडक्ट पर ज्यादा ध्यान देती है। वह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इसकी गुणवत्ता लोगों के स्वास्थ्य पर बेहतर प्रभाव डालेगी। 
 

बांग्लादेश के बाद अफ्रीका में एंट्री करना चाहते हैं

Yoga televangelist Baba Ramdev to launch jeans
d
रामदेव अपने शिष्य बालकृष्ण के साथ हरिद्वार के अपने कैंपस और उसके बाहर अपने कई इंटरप्राइजेज चलाते हैं । उन्होंने कहा कि वह एक कंपोजिट फैक्ट्री बांग्लादेश में भी खोलना चाहते हैं, जहां उनके पतंजली प्रोडक्ट्स की सारी रेंज हो। 

उन्होंने कहा कि वह नेपाल के मार्केट में घुस गए हैं। बांग्लादेश के बाद उनका उद्देश्य अफ्रीका में प्रवेश करना है। वह सबसे पहले ऐसे विकासशील देश में कदम रखना चाहते हैं जहां का बाजार उनके अनुरूप है। इसके बाद स्टेप-2 में वह मल्टीनेशनल कंपनियों के खिलाफ लड़ाई में उतर आएंगे जो कि यूरोप और अमेरिका के विकसित बाजार में जगह बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed