{"_id":"59297cc64f1c1b267b535b68","slug":"what-went-will-be-possible-in-president-election-know-it","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रपति चुनाव: सरकार-विपक्ष के बीच जारी है जोर आजमाइश, जानिए वोटों का गणित ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राष्ट्रपति चुनाव: सरकार-विपक्ष के बीच जारी है जोर आजमाइश, जानिए वोटों का गणित
amarujala.com- Presented by: शरद मिश्र
Updated Wed, 07 Jun 2017 05:28 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति के चुनाव में राजनैतिक दल एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। केंद्र की राजग सरकार और विपक्ष के उम्मीदवार का नाम जल्द सामने आएगा। दलों की इस जोर आजमाइश के बीच आइए जानें इस प्रतिष्ठित चुनाव में वोटों का गणित क्या है। सबसे पहले आपको पता होना चाहिए कि कुल वोटों के आधे से अधिक वोट पर ही प्रत्याशी की जीत होगी।
सांसद और विधायक और विधानपरिषद सदस्य इस चुनाव में वोट डालते हैं। इनके वोटों का मूल्य उनके निर्वाचन क्षेत्र की जनसंख्या पर निर्भर करता है। कुल वोटों की संख्या 4896 वोट हैं। इसमें 776 सांसद तथा 4120 विधायक हैं। सांसदों के 5,49,408 वोट हैं। विधायकों के 5,49, 474 वोट हैं। विधायकों के वोटों में राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के आधार पर अंतर हो सकता है। लेकिन एक सांसद का वोट 708 तय है।

टीआरएस, बीजद और एआईएडीएमके करेंगे फैसला
पीएम मोदी
चुनाव में कुल वोट 10,98,882 हैं। जीतने के लिए कम से कम 5,49,442 वोट चाहिए। ऐसे समीकरण के बीच राजग और विपक्ष दोनों के पास पर्याप्त संख्या बल नहीं है। लिहाजा टीआरएस, बीजद और एआईएडीएमके जो अभी किसी भी गुट में नहीं हैं, ऐसी स्थिति में अहम हैं।
केंद्र में सत्ताधारी राजग ने कहा है कि उन्हें भाजपा, शिवसेना, तेलुगू देशम पार्टी, अकाली दल, लोक जनशक्ति पार्टी, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी सहित 14 अन्य पार्टी का समर्थन प्राप्त है। इस तरह उनके वोटों की संख्या 5,37,614 है। इसके बाद भी उनके पास जीत के लिए 11,828 वोट की कमी है।

विपक्षी दल को जीत के लिए 1,47,212 वोट चाहिए
सोनिया गांधी
इसी तरह विपक्षी दल के पास 4,02,230 वोट हैं। इन्हें जीत के लिए 1,47,212 वोट की आवश्यकता है। एआईएडीएमके, बीजू जनता दल, तेलंगाना राष्ट्र समिति, वायएसआर कांग्रेस पार्टी, आम आदमी पार्टी और इंडियन नेशनल लोकदल अभी किसी के पाले में नहीं है। इनका वोट राष्ट्रपति में जीत के लिए अहम होगा। इन सभी के पास 1,59,038 वोट हैं। जो कुल वोटों का 13 फीसदी है।
अगर भाजपा को एआईएडीएमके का साथ मिला तो उनके पास 5,96,838 हो जाएंगे। लेकिन कांग्रेस सहित अन्य विपक्ष को कम से कम शिवसेना, एआईएडीएमके, बीजद, आप और वायएसआर कांग्रेस का वोट चाहिए। यह काफी कठिन कवायद होगी। अगर इनका साथ मिला तो विपक्ष के पास 5,49,814 वोट हो जाएंगे।