फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   We are very proud of the rich culture of Tamil Nadu says PM Modi

हमें तमिलनाडु की प्रगति और संस्कृति पर गर्व: पीएम मोदी

Sat, 21 Jan 2017 04:32 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Jan 2017 04:32 PM IST
विज्ञापन
We are very proud of the rich culture of Tamil Nadu says PM Modi
- फोटो : getty

जल्लीकट्टू के समर्थन में बड़े पैमाने पर हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच, शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार तमिलनाडु की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है। शनिवार को ट्वीट कर पीएम मोदी ने कहा, "केन्द्र सरकार पूरी तरह से तमिलनाडु की प्रगति के लिए प्रतिबद्ध है और हमेशा राज्य की प्रगति के नए रास्ते सुनिश्चित करने के लिए काम करेंगी।" प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि तमिल लोगों की सांस्कृतिक आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन



आपको बता दें कि शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने जल्लीकट्टू के मुद्दे पर एक सप्ताह तक फैसला नहीं सुनाने का केंद्र का आग्रह मान लिया। केंद्र ने न्यायालय को बताया कि इस मुद्दे के समाधान को लेकर वह तमिलनाडु के साथ बातचीत कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने न्यायमूर्ति दीपक मिश्रा और न्यायमूर्ति आर भानुमति की पीठ को बताया कि जल्लीकट्टू से तमिलनाडु के लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं और केंद्र तथा राज्य सरकार इस मुद्दे का समाधान निकालने की कोशिश कर रहे हैं। 

वहीं शनिवार को डीएमके लीडर एम.के. स्टालिन और कनिमोझी सहित कई द्रमुक नेताओं ने जल्लीकट्टू के समर्थन में एक दिन की भूख हड़ताल का ऐलान किया है।

जल्लीकट्टू पर अध्यादेश को केंद्र की हरी झंडी

We are very proud of the rich culture of Tamil Nadu says PM Modi

जल्लीकट्टू के आयोजन पर लगी रोक के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच केंद्र सरकार ने शुक्रवार को इस खेल के आयोजन से जुड़े एक अध्यादेश को हरी झंडी दे दी। अध्यादेश का प्रस्ताव तमिलनाडु के सीएम ओ पन्नीरसेल्वम ने शुक्रवार को ही केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को सौंपा था। इससे पहले बृहस्पतिवार को वह इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिले थे। 

पन्नीरसेल्वम ने शुक्रवार को अध्यादेश का प्रस्ताव राजनाथ सिंह को सौंपा था। केंद्र सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए इस पर तेजी से कार्यवाही की और देर रात विधि और पर्यावरण मंत्रालय ने इसे अपनी मंजूरी दे दी। इसके बाद प्रस्ताव को मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेज दिया गया।

अध्यादेश को शनिवार को राष्ट्रपति की मंजूरी मिल जाने की उम्मीद है। इसके बाद तमिलनाडु के राज्यपाल पशु निर्ममता निवारण अधिनियम में संशोधन करने के लिए एक अध्यादेश लाएंगे। उधर, तमिलनाडु में मरीना बीच पर जल्लीकट्टू से रोक हटाने के लिए पिछले पांच दिनों से प्रदर्शन हो रहा है।

शुक्रवार को प्रदर्शन में करीब एक लाख लोगों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन में छात्र मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। अध्यादेश को हरी झंडी मिलने का प्रदर्शनकारियों ने स्वागत किया है। साथ ही उन्होंने कहा है कि वे तब तक प्रदर्शन जारी रखेंगे जब तक की प्रदेश में जल्लीकट्टू का आयोजन नहीं होता।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed