फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Vodafone introduced flex service for prepaid customers

जियो से जंग: वोडाफोन ने प्रीपेड ग्राहकों के लिए शुरू की फ्लेक्स सेवा

Wed, 21 Sep 2016 04:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 21 Sep 2016 04:30 AM IST
विज्ञापन
Vodafone introduced flex service for prepaid customers

टेलीकॉम कंपनियों के बीच चल रही प्रतिस्पर्धा के दौर में अब वोडाफोन ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए वोडाफोन फ्लेक्स लांच किया है। फ्लेक्स प्लान लेने वाले ग्राहकों को अब वॉयस, डेटा, रोमिंग व एसएमएस के लिए अलग-अलग रिचार्ज नहीं कराना पड़ेगा।

विज्ञापन


प्लान की तय अवधि के बाद अगर इसमें राशि बच जाती है तो यह अगले प्लान में ट्रांसफर हो जाएगी। वोडाफोन इंडिया के निदेशक (कमर्शियल), संदीप कटारिया ने बताया कि फ्लेक्स प्लान वोडाफोन के प्रीपेड ग्राहकों के लिए पहले से चल रहे प्लान से सस्ता होगा।
विज्ञापन


रिलायंस जियो की तरफ से मुफ्त कॉल व एसएमएस की पेशकश से उत्पन्न प्रतिस्पर्धा के बारे में उन्होंने कहा कि प्रतिस्पर्धा अच्छी चीज है और इससे सीखने को मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

जियो से नहीं है कोई विवाद

Vodafone introduced flex service for prepaid customers

​उन्होंने अपनी प्रतिद्वंद्वी कंपनी के लिए कहा कि प्रतिस्पर्धा ऐसी होनी चाहिए, जिससे उद्योग के विस्तार में मदद मिले। कटारिया ने कहा कि जहां तक दरों का सवाल है तो दरों की मदद से कोई कंपनी लंबे समय तक खुद को खास नहीं बनाए रख सकती।

जो चीजें किसी कंपनी को खास बनाती हैं, वे हैं ग्राहकों के प्रति उसकी सेवा, उसके नए उत्पाद। जियो की तरफ से मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) में होने वाली देरी की शिकायत के बारे में वोडाफोन ने कहा कि हमारे बीच कोई विवाद नहीं है।

फ्लेक्स लांच के दौरान जियो के बारे में पूछे जाने पर कटारिया ने यह भी कहा कि भारत में 95 फीसदी लोगों के पास 4जी सपोर्ट वाला स्मार्टफोन नहीं है।

ओम्बड्समैन के पक्ष में नहीं टेलीकॉम कंपनियां 

Vodafone introduced flex service for prepaid customers

आए दिन अपनी सस्ती पेशकश से ग्राहकों को लुभाने की कोशिश करने वाली टेलीकॉम कंपनियां नहीं चाहतीं कि उनके खिलाफ कोई उपभोक्ता सरकारी एजेंसी में जाकर शिकायत करे। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के सूत्रों के मुताबिक, टेलीकॉम कंपनियां इस बात के पक्ष में नहीं है कि टेलीकॉम कंपनियों के खिलाफ उपभोक्ताओं की शिकायत के लिए स्वतंत्र ओम्बड्समैन का गठन हो।

हाल ही में ट्राई ने ओम्बड्समैन की नियुक्ति के लिए परामर्श मसौदा जारी किया था और स्टेकहोल्डर्स से अपनी राय मांगी थी। टेलीकॉम कंपनियों के खिलाफ शिकायत करने के लिए अभी कोई स्वतंत्र एजेंसी नहीं है।

अभी टेलीकॉम कंपनियों के खिलाफ शिकायत के निपटान के लिए उपभोक्ताओं को कंपनियों के पास ही जाना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed