{"_id":"57ce8fb14f1c1bb030318ba0","slug":"video-villagers-looted-khatiya-after-khat-varta-of-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल गांधी की ''खाट पंचायत'' में मचे बवाल का Video यहां देखें ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल गांधी की ''खाट पंचायत'' में मचे बवाल का Video यहां देखें
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Wed, 07 Sep 2016 03:02 PM IST
विज्ञापन
'खाट वार्ता'
'किसान यात्रा' की शुरुआत करते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने यूपी के रूद्रपूर में किसानों से 'खाट वार्ता' की। इस दौरान मजेदार बात यह रही कि राहुल के कार्यक्रम के तुरंत बाद ग्रामीणों में खटिया लेने की होड़ मच गई। जिसे, जैसे मौका मिला वह उतनी खटिया लेकर भागता नजर आया।
विज्ञापन
राहुल की सभा के लिए दिल्ली से 2 हजार खाटें मंगवाई गई थीं। राहुल के रवाना होते ही खाट लूटने के लिए अफरातफरी मच गई।
इस दौरान कोई दो खटिया लेकर जा रहा था तो दूसरे ग्रामीण उससे एक खटिया छीनते नजर आए। वहीं कुछ ग्रामीण असहूलियत होने पर खटिया को तोड़कर अलग-अलग करके ले जाते दिखे।इस दौरान वहां खाने की मिठाई और दूसरे सामानों की भी लूट मची रही। जिसे जो मिला वह लेकर चला गया।
विज्ञापन
देखें वीडियो