यूपीः बस-ट्रक की टक्कर में 25 स्कूली बच्चों की मौत, PM ने ट्वीट कर जताया शोक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। एटा के अलीगंज इलाके में एक स्कूल बस हादसे का शिकार हुई है। हादसे में अब तक 25 स्कूली बच्चों के मरने की खबर सामने आ रही है, जबकि 40 बच्चों के घायल होने की खबर है।
हादसा स्कूल बस और ट्रक में टक्कर होने से हुआ। जेएस विद्या पब्लिक स्कूल की बस में एक ट्रक ने टक्कर मार दी, हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। आपको बता दें कि ट्रक बालू से भरा था।
बताया जा रहा है कि कोहरे की वजह से यह हादसा हुआ है। बस में 50-60 बच्चे सवार थे। बताया जा रहा है कि स्कूली बच्चों से भरी यह बस बालू से लदे ट्रक से टकरा गई। खबर के मुताबिक सरकारी अस्पताल में 20-25 बच्चे भर्ती हैं। कुछ बच्चों को उनके अभिभावक इलाज के लिए अपने साथ किसी दूसरे अस्पताल ले गए हैं। कुछ घायलों को आगरा और अलीगढ़ भेजा जा रहा है।
हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर जताया दुख।
Anguished by the tragic accident in UP’s Etah district. I share the pain of the bereaved families & condole passing away of young children.
— Narendra Modi (@narendramodi) January 19, 2017
Deeply saddening to learn of the loss of many precious lives in a road accident in Etah district of Uttar Pradesh, this morning.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) January 19, 2017
Tragic road accident in Aliganj Etah. Over 15 school kids feared dead. Rescue of injured ongoing.
— Javeed (@javeeddgpup) January 19, 2017
FLASH: 8 school children dead, 40 injured as bus collides with a truck in Etah district's Aliganj #UttarPradesh
— ANI UP (@ANINewsUP) January 19, 2017
8 school children dead, 40 injured as bus collides with a truck in Etah district's Aliganj #UttarPradesh pic.twitter.com/6I6I8hULdb
— ANI UP (@ANINewsUP) January 19, 2017
सामने आई स्कूल प्रशासन की बड़ी लापरवाही, मान्यता रद्द
इस हादसे में स्कूल की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है। बता दें की अलीगंज का जेएस पब्लिक स्कूल प्रशासन के कोहरे के कारण छुट्टी के आदेश के बाद भी खुला था। घटना के बाद हरकत में आये अधिकारियों ने स्कूल प्रबन्धक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
स्कूल की मान्यता भी रद्द की गयी है। प्रदेश के डीजीपी जावीद अहमद ने हादसे को लेकर किया ट्वीट कर दुख जताया है और हादसे के दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई के दिए निर्देश दिए हैं। बस में सवार सभी बच्चे एलकेजी और यूकेजी के थे।
आपको बता दें मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। खबर के मुताबिक पैदल जा रहे बच्चे भी ट्रक की चपेट में आए हैं और उनके ट्रक के नीचे दबे होने की आशंका है।
फीरोजाबादः स्कूल की बस ट्रेक्टर-ट्राली से टक्कर, 4 बच्चे घायल