{"_id":"58ae7c134f1c1b0511b22fc5","slug":"up-election-bookies-say-betting-huge-on-bjp-s-win-after-modi-s-graveyard-comment","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी के कब्रिस्तान वाले बयान के बाद गर्म हुआ सट्टाबाजार, भाजपा की जीत पर लगे पैसे","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मोदी के कब्रिस्तान वाले बयान के बाद गर्म हुआ सट्टाबाजार, भाजपा की जीत पर लगे पैसे
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर की चुनावी रैली में पीएम मोदी के दिए गए कब्रिस्तान वाले बयान के बाद राजनीति के साथ-साथ सट्टा बाजार भी गर्म हो गया है। सट्टा बाजार मोदी के इस बयान को गेमचेंजर के तौर पर देख रहा है। इस बयान के बाद से एक बार फिर सट्टेबाज यूपी में भाजपा की जीत पर पैसे लगा रहे हैं।
इंडिया टूडे की खबर के मुताबिक सट्टा बाजार, 6 फरवरी तक यूपी में भाजपा की 97 सीटें लाने की उम्मीद कर रहा था, लेकिन पीएम मोदी के इस बयान के बाद सट्टेबाजों को अब उम्मीद है कि भाजपा कम से कम 161 सीटें लाएगी। यहीं इस बीच सपा-कांग्रेस गठबंधन की सीटों में काफी गिरावट आई है।
6 फरवरी तक जहां सपा-कांग्रेस गठबंधन को सट्टेबाज 220 सीटें लाने का दावा कर रहे थे, वहीं अब यह आंकड़ा 150 सीटों पर सिमट गया है। हलांकि बसपा की सीटें ज्यादा प्रभावित नहीं हुई है। सट्टेबाज, बसपा को 66 से 72 सीट लाने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन
एक सट्टेबाज ने बताया, '20 फरवरी को पीएम मोदी के दिए गए बयान कि, हिंदूओं और मुसलमानों के बीच किसी तरह का भेदभाव नहीं करना चाहिए, के बाद सट्टाबाजार में भाजपा पर पैसा लगाने वालों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इस पूरे चुनाव के दौरान ऐसा पहला बार हुआ है कि भाजपा, सपा-कांग्रेस गठबंधन से आगे निकली है।'